डॉक्टर ने पार की वहशीपन की सारी हदें, विरोध करने पर महिला संग किया बुरा सुलूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डॉक्टर ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर महिला के साथ ऐसा सुलूक किया कि उसे पुलिस के पास जाना पड़ा।
हरिद्वार में एक महिला द्वारा डॉक्टर पर बेहद संगीन आरोप लगाए गए है। महिला का आरोप है कि पहले डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद शादी के लिए कहने पर डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की।
और किसी के सामने अपना मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थक हार कर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया
जानकारी की मुताबिक हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शिवलोक कॉलोनी निवासी डॉक्टर आदेश कुमार पर आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
डॉक्टर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी के लिए कहा तो डॉक्टर ने शादी से मना कर दिया। विरोध करने पर डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस या किसी और को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।