फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Doctors' Day: Doctor of the year award on 37, faculty honor on 24

National Doctors' Day: दून में 37 को डॉक्टर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड, 24 को मिला फैकल्टी सम्मान

Sun, 02 Jul 2023 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 02 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

दून मेडिकल कॉलेज, एचएनबी मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तराखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, उत्तरांचल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह मौजूद रहीं।

विज्ञापन
National Doctors' Day:  Doctor of the year award on 37, faculty honor on 24
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में दिव्य हिमगिरि पत्रिका की ओर से चिकित्सा सुविधा सम्मान समारोह और डॉक्टर ऑफ द ईयर 2023 अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें 37 डॉक्टरों को ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ और 24 डॉक्टरों को ‘फैकल्टी सम्मान’ दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को दून मेडिकल कॉलेज, एचएनबी मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तराखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, उत्तरांचल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह मौजूद रहीं। इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से चार, हल्द्वानी से चार, श्रीनगर से चार और दून से भी चार संकाय सदस्यों को और अल्मोड़ा, श्रीनगर, दून, हल्द्वानी के प्राचार्यों को भी विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर दून मेडिकल कॉलेज डॉ. ऋचा सिंह ने किया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि एचएनबी मेडिकल एजुकेशन के कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आरके जैन, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल और दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सायना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डॉक्टरों का हुआ सम्मान
डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. विकास लोइवाल, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. मीनू गुप्ता, डॉ. सोहेब अहमद, डॉ. एसएस बिष्ट, डॉ. रुचिरा नौटियाल, डॉ. हिमांशु ऐरन, डॉ. विवेक विज्जन, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आकाश अरोड़ा, डॉ. भावना पंत, डॉ. अमित सिंह, डॉ. हरीश घिल्डियाल, वैद्य मेघा बहुगुणा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. वंदना कुमार ढींगरा, डॉ. अखिल कुकरेजा, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. रीना पाल समेत अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed