फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor commits suicide with cancer afflicted wife by injecting drugs suicide note found kashipur Uttarakhand

Uttarakhand: नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Wed, 31 May 2023 03:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 May 2023 03:27 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार बीते 10 साल से वर्षा शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। वर्षा के इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था, जिसके चलते डॉक्टर इंद्रेश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। कोरोनाकाल के बाद डॉक्टर अपने बेटे को कहीं एडमिशन भी नहीं दिला पाए थे।

विज्ञापन
Doctor commits suicide with cancer afflicted wife by injecting drugs suicide note found kashipur Uttarakhand
घर के आसपास लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी सहित नशीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि वह पत्नी के साथ आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं होगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 मूलरूप से देहरादून के निवासी 50 डॉ. इंद्रेश शर्मा (50) पत्नी वर्षा शर्मा (45) बेटे ईशान शर्मा (12) के साथ नगर की सैनिक कॉलोनी में रह रहे थे। वह बीएएमएस डॉक्टर थे और इन दिनों कृष्णा हॉस्पिटल में बतौर ईएमओ कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार बीते 10 साल से वर्षा शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। वर्षा के इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था, जिसके चलते डॉक्टर इंद्रेश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।
विज्ञापन


आलम यह हो गया था कि कोरोनाकाल के बाद डॉक्टर अपने बेटे को कहीं एडमिशन भी नहीं दिला पाए थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर इंद्रेश ने मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ लूडो खेला। इसके बाद सुसाइड नोट लिखा और पत्नी व स्वयं को जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। बुधवार सुबह जब माता-पिता बहुत देर तक नहीं उठे तो बेटा ईशान उन्हें उठाने कमरे में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टर की पत्नी 10-12 साल से कैंसर से पीड़ित
काफी प्रयासों के बाद भी जब माता-पिता में कोई हलचल नहीं दिखी तो बेटे ने 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने आशंका जताई कि डॉक्टर ने आत्महत्या के लिए एनेस्थीसिया में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, इंस्पेक्टर आईटीआई आशुतोष सिंह ने मौका मुआयना किया। 

ये भी पढ़ें... Pithoragarh News: लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास दरकी चट्टान, धारचूला और गुंजी में करीब 300 यात्री फंसे

एसपी अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मौके से सीरेंज व अन्य सामान बरामद हुआ है। डॉक्टर की पत्नी 10-12 साल से कैंसर से पीड़ित थीं। जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। दंपत्ति के हाथ व पैर पर सीरेंज के निशान मिले हैं। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि मैं और मेरी पत्नी स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं होगा। एसपी ने कहा कि दो  डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed