शर्मनाक! डॉक्टर ने जमीन पर लेटी गर्भवती संग किया ऐसा ऐसा सलूक कि शर्मसार हो गई इंसानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां दून महिला अस्पताल में गुरुवार को एक महिला की डिलीवरी फर्श पर कराने का मामला सामने आया वहीं, मरीजों के साथ दुर्व्यवहार चरम पर पहुंच गया है। आलम यह है कि अब डॉक्टर मरीजों को लात मार रहे हैं। मामला बृहस्पतिवार का है, जब डॉक्टर के केबिन के बाहर फर्श पर पड़ी एक महिला को लात मारकर हटाया गया।
इस पर वहां मौजूद लोग भड़क उठे और अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा किया। हालात बेकाबू होते देख डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। पु़लिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला।
दरअसल में अस्पताल में बेडों की कमी के कारण मरीज फर्श पर ही चादर डाल गुजारा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के बाद फर्श पर लेटी एक महिला को पहले तो डॉक्टर ने लात मार दी।
सिफारिशों पर मिलता है बेड
जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। महिला ने पुलिस के सामने पूरी घटना बयां की। मामले में डॉक्टर की गलती पाए जाने पर पुलिस ने डॉक्टर की फटकार लगाई।
दून महिला अस्पताल में बेडों की कमी से मरीज परेशान हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल में बिना सिफारिश बेड ही नहीं मिलता। ऐसी नहीं है कि सरकार व शासन को इस बात का इल्म नहीं, लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं। हालत यह कि प्रसव के बाद महिलाएं नवजात संग कॉरिडोर में फर्श पर अपना ठिकाना तलाश रही हैं। इस वक्त कई मरीज फर्श पर चादर डालकर गुजारा कर रहे हैं।