{"_id":"59b54fed4f1c1bf77f8b590e","slug":"doctor-beaten-by-locals-after-sexual-harassment-with-lady-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार महिला से डॉक्टर ने कर दी छेड़छाड़, फिर लोगों ने मार-मारकर किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार महिला से डॉक्टर ने कर दी छेड़छाड़, फिर लोगों ने मार-मारकर किया बुरा हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में महिला मरीज से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप में तीमारदारों और स्थानीय लोगों ने रविवार को सीनियर डॉक्टर की पिटाई की और अस्पताल गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के डिप्टी सीएमओ के लिखित आश्वासन पर महिला ने राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर फिलहाल वापस ले ली है।
विज्ञापन
तेज बुखार से पीड़ित कोठूं गांव निवासी एक महिला को परिजनों ने बीते शनिवार को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया था। बीमार महिला और कोठूं गांव की आशा कार्यकर्ता नीमा का आरोप है कि सीनियर डॉक्टर ने शनिवार रात को बीमार महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। इसकी सूचना दोनों ने रविवार सुबह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी को दी।
विज्ञापन
महिला से अभद्र व्यवहार की खबर पूरे इलाके में फैल गई। अस्पताल परिसर में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर लोगों का जमावड़ा लग गया। मरीज के तीमारदार और स्थानीय युवाओं ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने के एक घंटे बाद एसडीएम सुंदर सिंह तोमर और थानाध्यक्ष मदन लाल अस्पताल पहुंचे। पीड़ित महिला और तीमारदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने पटवारी को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इस बीच घटना के चार घंटे बाद डिप्टी सीएमओ जेसी मंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। पीड़ित महिला और तीमारदारों को लिखित आश्वासन दिया कि सोमवार सुबह 11 बजे तक आरोपी डॉक्टर को अन्यत्र संबद्ध कर दिया जाएगा। इस पर पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर वापस ले ली।