फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor attack on mla harish dhami in sushila tiwari hospital 

डॉक्टर ने विधायक धामी के सिर पर मारी बोतल, अस्पताल में बवाल, धरने पर बैठे समर्थक

Wed, 06 Sep 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 06 Sep 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Doctor attack on mla harish dhami in sushila tiwari hospital 

सुशीला तिवारी अस्पताल में समर्थक की पत्नी के उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत पर पहुंचे विधायक हरीश धामी पर जूनियर डॉक्टर ने प्लास्टिक की बोतल से हमला कर दिया। विधायक पर हमले से एसटीएच में बवाल हो गया।

विज्ञापन


विधायक के तमाम समर्थक वहां आ गए। जूनियर डॉक्टर के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराने और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से उसकी डिग्री रद्द कराने की मांग को लेकर विधायक धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा था। दूसरी तरफ डॉक्टरों ने विधायक धामी और उनके समर्थकों का मेडिकल कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के धारचूला निवासी खड़क सिंह धामी मंगलवार को अपनी गर्भवती पत्नी दीपा धामी को लेकर महिला अस्पताल आए थे लेकिन वहां से उनको सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला से गर्भस्थ शिशु की मौत की बात कहते हुए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर निराश खड़क सिंह ने धारचूला विधायक हरीश धामी को इसकी सूचना दी और इलाज में लापरवाही से गर्भपात होने की बात कही तो धामी एसटीएच पहुंच गए। यहां गर्भवती के उपचार में लापरवाही को लेकर धामी की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से कहासुनी होने लगी।

सुरक्षा गार्ड ने खड़क सिंह को विधायक के सामने ही जड़ा थप्पड़

Doctor attack on mla harish dhami in sushila tiwari hospital 

आरोप है कि इस बीच एक सुरक्षा गार्ड ने खड़क सिंह को विधायक के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। इस पर विधायक भड़क गए और डॉक्टरों से उनकी तीखी नोकझोंक होने लगी। धामी का आरोप है कि इस बीच इमरजेंसी ड्यूटी के डॉक्टर के संग तैनात एक जूनियर डॉक्टर ने उनके (धामी के) सिर पर प्लास्टिक की बोतल दे मारी। 

विधायक से मारपीट होते ही एसटीएच में बवाल हो गया। कुछ ही देर में धामी के समर्थक एकत्र हो गए और डॉक्टरों को घेरने की कोशिश की। आरोपी डॉक्टर वहां से गायब हो गए। एसटीएच में बवाल की खबर पर प्राचार्य सीपी भैंसोड़ा, कोतवाल केआर पांडे पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और विधायक को समझाने की कोशिश की।

विधायक जूनियर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने और मेडिकल काउंसिल से लाइसेंस रद्द कराने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह धरना जारी रखेंगे। खबर लिखे जाने तक वह अस्पताल में ही धरने पर डटे हुए थे। उनका कहना था कि गर्भवती महिला के पति से अस्पताल स्टाफ से जो मारपीट की उसका वीडियो उनके पास है। उनकी मान मनौव्वल जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed