फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dobara chanthi pull new tehri

ये क्या, जिम्मेदार इंजीनियर का ही कर दिया ट्रांसफर

Mon, 11 Jul 2016 01:32 PM IST
विजय गुसाईं / अमर उजाला, नई टिहरी
विजय गुसाईं / अमर उजाला, नई टिहरी Updated Mon, 11 Jul 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
dobara chanthi pull new tehri
ऑफिस - फोटो : demo pics

उत्तराखंड सरकार की प्रतिष्ठा से जुड़े डोबरा-चांठी पुल को लेकर लोनिवि अभी भी संवेदनशील नहीं दिखता है। जिस इंजीनियर की पुल निर्माण में अहम भूमिका रही है, उसी का एन वक्त पर तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


विभाग एक ओर पुल की बारीकियों को समझने के लिए इंजीनियरों की टीम को विदेश भेजता है, वहीं अब कहा जाता है कि पुल का निर्माण तो नए इंजीनियर भी कर सकते हैं। उधर, विधायक का कहना है कि इंजीनियर का तबादला गलत हुआ है। पुल निर्माण समय पर हो सके, इसके लिए इंजीनियर को डोबरा प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


टिहरी बांध की झील के ऊपर डोबरा-चांठी पुल निर्माण सरकार और इंजीनियरिंग विभाग के लिए अभी तक बड़ी चुनौती बनी हुई है। वर्ष 2006 से अब तक 10 साल बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से प्रतापनगर के लोगों के सामने आवागमन की भारी समस्या बनी है। क्षेत्र के भारी वाहनों को 80 से 100 किमी तक लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के लिए चुनौती बने 135 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अब लोनिवि ने कोरियाई कंपनी की कंसलटेंसी में पूरा करने का दंभ भरा है, जिस पर एप्रोच आरसीसी वेल, टॉवर के पुराने पार्ट्स बदलने और रस्से खींचने के लिए कैटवाक कार्य चल रहा है, जो अभी तक 15 प्रतिशत ही हुआ है।

इस बीच दो साल से प्रोजेक्ट से जुड़े सीनियर इंजीनियर जो कोरिया जाकर पुल की बारीकियां सीखकर आए है, उनका तबादला करना विभाग के साथ ही प्रतापनगर के लोगों के गले नहीं उतर रहा है। विभागीय अधिकारियों का भी मानना है कि अधीक्षण अभियंता ने झील के ऊपर 440 मीटर लंबा पुल बनाने को लेकर काफी कुछ होमवर्क किया है।


स्थानांतरण शासन-प्रशासन का निर्णय है। पुल निर्माण में सभी जुटे हैं, नए इंजीनियर भी पूरा काम करेंगे और पुल का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा।
- केके श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर, लोनिवि

डोबरा-चांठी पुल निर्माण में जुटे इंजीनियर का तबादला गलत हुआ है। पुल का कार्य तय समय पर पूरा हो, इसलिए उनका स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें डोबरा प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया जा रहा है।
- विक्रम सिंह नेगी, संसदीय सचिव व विधायक प्रतापनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed