{"_id":"177604e5882f50d4f743f01d7ae9f51e","slug":"dna-sample-for-identification-of-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के डीएनए सैंपल से होगी बेटी की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के डीएनए सैंपल से होगी बेटी की शिनाख्त
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 20 Mar 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की क्षेत्र में मिले पांच साल की मासूम बच्ची के कंकाल की पहचान करने के लिए उसकी मां का डीएन सैंपल बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, कांग्रेस में नाराजगी, चुनाव से भाग रहे दिग्गज
विज्ञापन
इसके बाद मां-बेटी का डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा गया। पुलिस के साथ-साथ परिजनों की निगाह भी डीनए रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
26 फरवरी को गायब हुई थी बच्ची
कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव से पांच साल की आंचल 26 फरवरी की शाम घर से खेलने के लिए गई थी। इसी बीच वह संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिजनों और पुलिस की खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
पढ़ें, बागी विधायक कर सकता है भाजपा का गणित खराब
चार मार्च की सुबह गांव के पास जंगल से एक कंकाल गन्ने के खेत में मिला था। कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान आंचल के रूप में की गई थी।
शव का लिया गया था सैंपल
शव की सही पहचान के लिए पुलिस ने बच्ची की खोपड़ी से डीएनए सैंपल जांच के लिए लिया था। इसके बाद मां के डीएन सैंपल से उसका मिलान कराया जाना है।
पढ़ें, प्रापर्टी डीलर हत्याकांड: जमीन थी खूनी जंग की जड़
कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बच्ची और उसकी मां का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की सही पहचान हो पाएगी।