फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM started bus service closed for 12 years

12 साल से बंद पड़ी बस सेवा डीएम में 12 घंटे में शुरू करवा दी

Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
DM started bus service closed for 12 years
Bus Electronic - फोटो : Desk
त्यूणी तहसील के बांणा चिल्हाड़ गांव के लिए पिछले 12 वर्षों से बंद पड़ी बस सेवा जिलाधिकारी की पहल के बाद पांच दिन में शुरू हो गई। वर्ष 2009 में सड़क दुर्घटना के बाद से दूरस्थ इलाके के लिए बस सेवा बंद कर दी गई थी। इसके कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बस सेवा शुरू होने पर लोगों ने जिलाधिकारी का आभार जताया।
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बीते 18 सितंबर को बांणा चिल्हाड़ का भ्रमण कर जनसुनवाई की थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के लिए चलने वाली एकमात्र बस सेवा वर्ष 2009 में बंद होने की जानकारी दी थी। क्षेत्र में रोडवेज बस नहीं आने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा लोगों की त्यूणी क्षेत्र में अलग तहसीलदार नियुक्त करने और सिलड़ा-चिल्हाड़-बाणाधार मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के संबंध में जिलाधिकारी ने कालसी, चकराता व त्यूणी में अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की। कालसी में रूप सिंह असवाल, चकराता में मो. सादाब और त्यूणी में नायब तहसीलदार ज्योतेंद्र सिंह नेगी को प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयदत्त बिजवाण ने कहा कि जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की सभी मांगों को पूरा कर दिया है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद तक उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा करने पर जिलाधिकारी का आभार जताया है। स्थानीय लोगों ने भी जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed