{"_id":"e684e8908865d827c20b7c8655724c15","slug":"dm-sir-please-help-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डीएम साहब, हमारी मदद करो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डीएम साहब, हमारी मदद करो'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की विभिन्न कालोनियों में हो रहा अतिक्रमण यहां रहने वाले लोगों की मुसीबत का सबब बन गया है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठान, जलभराव जैसी दिक्कतें भी उन्हें परेशान किए हुए हैं। रविवार को इस संबंध में दून की कालोनियों के संयुक्त संगठन दून रेजीडेंस वेलफेयर फ्रंट के सोसाइटी मेंबर्स की बैठक रेसकोर्स में हुई।
बताई कालोनियों की समस्याएं
डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मेयर विनोद चमोली, एमडीडीए सचिव बंशीधर भगत, सीओ एमएस फर्स्वाण और सीओ जया बलूनी की मौजूदगी में फ्रंट के अध्यक्ष महेश भंडारी, शास्त्रीनगर के एके रावत, यूनिवर्सिटी वूमन सोसाइटी के डा. सरोज उनियाल, केजी बहल ने कालोनियों की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
पढ़ें, अब जिलाधिकारी होंगे एमकेपी कॉलेज के 'शासक'
विज्ञापन
डीएम ने दो माह में समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में सीएम पांडे, वीएन चौधरी, कालोनियों के 40 सोसाइटी मेंबर शामिल थे।
ये समस्याएं उठाई
- हर थाने में संबंधित क्षेत्र के बुजुर्गों की सूची लगाई जाए
- कालोनियों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था ठीक की जाए
- कई कालोनियों में अतिक्रमण के मामले आए हैं, उन पर कार्रवाई की जाए
- शास्त्रीनगर में पानी निकासी का रास्ता न होने से जलभराव
- जल संस्थान ने अंसल वैली में सोसाइटी की जमीन पर जबरन टंकी बना दी है
- सुभाष रोड पर बिना नक्शा पास किए बनाया जा रहा कांप्लेक्स
- डालनवाला में पार्क बनाएं, स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक रूट तय किया जाए
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...