फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM Savin Bansal went on a surprise inspection early morning on door to door garbage collection system Dehradun

Dehradun: अफसरों की गुडमॉर्निंग हुई कुछ ऐसी...डीएम साहब की घंटी पर दाैड़ पड़े ; एक एक्शन से मच गई हलचल

Fri, 11 Oct 2024 12:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Oct 2024 12:43 PM IST
सार

जिलाधिकारी सविन बंसल की एक फोन पर सुबह-सुबह अधिकारी दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
DM Savin Bansal went on a surprise inspection early morning on door to door garbage collection system Dehradun
जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह- सुबह निरीक्षण पर निकले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डीएम साहब के एक फोन ने अधिकारियों को सुबह-सुबह नींद उड़ा दी। अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम के फोन पर डीएम साहब की घंटी बजी तो अधिकारी आनन फानन में दौड़ पड़े। और सुबह की चाय निरीक्षण प्वाइंट पर हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह-सुबह अचानक औचक निरीक्षण पर निकले तो अधिकारियों में भी हलचल मच गई। डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम सविन बंसल औचक निरीक्षण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब  और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नगर पालिकाओं में ओबीसी के पद बढ़े, पंचायतों में घटे...निकाय चुनावों से पहले पदों में हुआ बदलाव

यहां वर्कशॉप में 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले,जिन पर डीएम ने  पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। वाहन के मूवमेंट के सत्यापन के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब वाहनों को ठीक कराने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के लिए कहा गया। उन्होंन घंटाघर से सर्वे चौक, शस्त्रधारा  रोड भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed