{"_id":"6213e61ed0db1d252f10c922","slug":"dm-s-reprimand-is-not-making-any-difference-city-news-drn4046650140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ पलटन बाजार का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ पलटन बाजार का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
लगता है जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण और उनकी फटकार का स्मार्ट सिटी परियोजना और पीडब्लूडी के अधिकारियों पर फर्क नहीं पड़ रहा है। क्योंकि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में हो रहे निर्माण कार्यों की गति में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ है। सोमवार को भी जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने लगातार चौथे दिन औचक निरीक्षण किया। पलटन बाजार में हाल ही में बनी सड़क कई जगह टूटी पाए जाने पर उन्होंने मौके पर उपस्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को जमकर फटकारा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ दर्शनी गेट से लेकर पलटन बाजार तक स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने का आदेश दिया। स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी को टूटी फूटी नालियों के साथ ही निर्माण कार्यों की धीमी गति से हो रहे कारोबार के नुकसान से भी अवगत कराया। इस डीएम ने निर्देशित किया कि नालियों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। साथ ही व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर सहमति बनी कि बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान बिजली की लाइनों को भूमिगत किए जाने में बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने यूपीसीएल के अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनायी। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना, यूपीसीएल, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) केके मिश्रा के अलावा तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।