फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dm pauri secured second position in dm competition

इस DM ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, PM मोदी की प्रतियोगिता में रहे अव्वल

Mon, 24 Apr 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 24 Apr 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
dm pauri secured second position in dm competition

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए देशभर के जिलाधिकारियों की प्रतियोगिता में मूलरूप से चंपावत निवासी एवं पौड़ी के डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर देश में राज्य के साथ ही जिले का भी गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है। विज्ञान भवन दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन रोकने एवं प्रधानमंत्री फसल योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुई प्रतियोगिता में देशभर के 4800 जिलाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एक माह तक चली प्रतियोगिता में जिलाधिकारियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। हर जिले की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ को भेजी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

​देश के 12 जिलाधिकारी इसमें हुए सफल

dm pauri secured second position in dm competition

​देश के 12 जिलाधिकारी इसमें सफल हुए और प्रथम स्थान के लिए 21 अप्रैल को हुए फाइनल में गोमती नगर त्रिपुरा के जिलाधिकारी एवं पौड़ी के जिलाधिकारी को समान अंक मिलने पर लाटरी सिस्टम से परिणाम निकाला गया, इसमें गोमती नगर त्रिपुरा के जिलाधिकारी को प्रथम एवं पौड़ी के जिलाधिकारी भट्ट द्वितीय विजेता घोषित हुए।

चंपावत जिले की पाटी तहसील के निलौटी गांव के रहने वाले चंद्रशेखर भट्ट बचपन से ही कुशाग्रबुद्धि के रहे। वे 1972 में जूनियर हाइस्कूल की परीक्षा में अल्मोड़ा जिले में टॉपर रहे थे और हाइस्कूल की परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। नैनीताल के बिड़ला कॉलेज से इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विवि से बीएससी एवं एमएससी की।

1986 में वे उत्तर प्रदेश के पीएसीएस अधिकारी बने। वे नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, अलीगढ़, रामपुर, रुद्रपुर, नैनीताल एवं खटीमा में उप जिलाधिकारी रहे और बाद में आईएएस कैडर हासिल किया। अपनी सफलता के लिए वे रोडवेज से रिटायर्ड अपने बड़े भाई पानदेव भट्ट को श्रेय देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed