{"_id":"61117d718ebc3e7d1b08ef18","slug":"dm-heard-the-problems-in-chaupal-gave-instructions-to-the-officers-city-news-drn387051294","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगा डीएम ने सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निपटारे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगा डीएम ने सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निपटारे के निर्देश
ग्राम पंचायत तौली में क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते जिल
- फोटो : DEHRADUN
Link Copied
लोगों की समस्या का जल्द निवारण के लिए शासन से मिले निर्देश के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सोमवार को तहसील विकासनगर के ग्राम पंचायत तौली का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने गांव के पंचायतघर में चौपाल लगा कर लोगों की समस्याएं जानीं और अधिकारियों को जल्द निपटारे के लिए निर्देश दिए। साथ ही फील्ड स्तर के अधिकारियों को अपने कार्य स्थलों का निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम की चौपाल में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क, पानी, लॉ वोल्टेज, दूरसंचार, परिवहन, स्वास्थ्य आदि की सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जिन समस्याओं को शासन स्तर से निपटारा होनेे है उनकी रिपोर्ट तैयार शासन को पत्र भेजा जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जनजीवन मिशन के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी का बहाव कम होने के चलते गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी विकास नगर सौरभ असवाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांघड़, ग्राम प्रधान प्रीति चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रक्षा देवी आदि मौजूद रहे। चौपाल के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बड़कोट की 400 मीटर लंबी कच्ची रोड का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला योजना के माध्यम से मार्ग को बनाए जाने के लिए बजट प्रस्तावित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।