फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM and SSP listened to complaints of disaster in control room 

बारिश ने कहर बरपाया, तो डीएम-एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा

Wed, 12 Jul 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Jul 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP listened to complaints of disaster in control room 

साहब मेरे घर में पानी भर गया, कुछ तो करो। ऐसी ही शिकायतें बुधवार को आपदा कंट्रोल रूम में बैठे डीएम ने सीधे सुनी। उन्होंने लोगों को धैर्य रखने और विभागों की टीम रवानगी की बात भी कही।

विज्ञापन


बुधवार की बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि कहीं लोगों के मकान बह गए तो कहीं जलभराव के चलते दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। ऐसे में प्रशासन के आपदा कंट्रोल रूम में सुबह से ही लोगों के फोन आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने डेढ़ घंटे तक कंट्रोल रूम में शिकायतें सुनी। इस दौरान उन्होंने यहां जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित अन्य स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आई बारिश ने सबकी आफत कर दी। किसी का घर ही बह गया तो किसी के घर में दिनभर पानी भरा रहा। ऐसे में आपदा के कंट्रोल रूम में शिकायतें बढ़ गई।

लोगों की दिक्कतों का जल्द निपटारा हो इसके लिए जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने खुद मॉनिटरिंग की। वह 11 से साढ़े बारह बजे तक कंट्रोल रूम में बैठे रहे।

उन्होंने यहां सीधे शिकायत सुन उनके जल्द निपटारे के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देेश भी दिए। इसके साथ ही वह टीम पहुंचने तक लोगों को धैर्य बनाने को भी कहते रहे। 

नक्शे पर देखा कहां-कहां हुआ नुकसान

DM and SSP listened to complaints of disaster in control room 

नक्शे पर देखा कहां-कहां हुआ नुकसान
जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी से पूरा नक्शा तैयार करवाया। जिसमें नुकसान वाले इलाकों को चिन्हित किया गया। इसके साथ ही उन जगहों की पल-पल की मानिटरिंग की गई। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो गया। वहां से जानकारी ली जाती रही।

मांगा राशन
मालदेवता के समीप स्थित ग्राम सिल्ला पुल टूटने के कारण जिला मुख्यालय से कट गया है। ऐसे में विधायक गणेश जोशी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को फोन कर गांव में आटा, दाल, चावल आदि राशन दिए जाने को कहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जिलाधिकारी के सामने यह बात रही। जिलाधिकारी ने हर प्रकार की सहायता दिए जाने की बात कही।

इन जगहों से पहुंची शिकायत
दौड़वाला के नौका विहार में सुसवा नदी के कारण दो मकान बहे
भट्टा गांव भूस्खलन के कारण ट्रैफिक जाम लग गया
ईश्वर विहार के नाले में पानी भर गया
ब्रह्मावाला की रोड कट गई
डाटकाली मोटर मार्ग में भूस्खलन के कारण जाम
चीसोंवाली-दौड़वाला में पुश्तों का कटाव आदि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed