फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: DJ Operator Death during Firing in Marriage In bazpur

उत्तराखंड: बाजपुर में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, गोली लगने से डीजे ऑपरेटर की मौत

Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: DJ Operator Death during Firing in Marriage In bazpur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान सीने में गोली लगने से डीजे ऑपरेटर युवक की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब दस बजे 10 केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेरिया दौलत निवासी गुरप्रीत सिंह का शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इस बीच वहां गहमागहमी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डीजे ऑपरेटर युवक ने डीजे को समेट कर बंद कर दिया। जिस पर शादी की खुशी में कुछ युवक शोरगुल कर मस्ती करने लगे। इस बीच कुछ युवकों ने तंमचे से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों की तलाश में दबिश

गोली लगने से डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गोली चलने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई।  इस दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव बेरिया दौलत का ही रहने वाला है। 

आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाजपुर सीएचसी की मोर्चरी में रख दिया है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना के बाद से ही युवक के घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed