फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diwali market exceeded 250 million

दीप-पर्व से पहले ही बाजार की हुई ‘दिवाली’

Sat, 02 Nov 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
diwali market exceeded 250 million

दीप-पर्व से पहले ही बाजार की ‘दिवाली’ हो गई। शनिवार को बिक्री का आंकड़ा ढाई सौ करोड़ रुपए को पार कर गया। दीपावली के गिफ्ट पैक, खील-बताशे, अखरोट, फूल, मिठाई, गिफ्ट पैक, ड्राईफूट्स, रंग-बिरंगी लड़ियों, चांदी की मूर्तियों की बिक्री का आंकड़ा ढाई सौ करोड़ रुपये को पार कर गया।

विज्ञापन


रंग-बिरंगी रोशनी पैदा करतीं लड़ियां 25 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक में बिकीं। धन की देवी लक्ष्मी जी केपूजन और प्रसाद के लिए फूल और खील-बताशे की बिक्री जमकर हुई।
विज्ञापन

 
ज्वेलरी बाजार में रौनक
इन दोनों के कारोबार की बात करें तो यह पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा रहा। रामलीला बाजार स्थित फ्लोरिस्ट शिव के अनुसार कुछ बड़े व्यापारी तो धनतेरस के दिन ही बुकिंग कराकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी जी-गणेश जी की चांदी की मूर्तियां भी लोगों ने खूब खरीदीं। ज्वेलरी बाजार में भी रौनक रही। सौ करोड़ से अधिक की बिक्री रही। लोगों ने अपनी जेब और पसंद के लिहाज से जमकर खरीदारी की।

मिलावट के खौफ के बावजूद 50 करोड़ की मिठाई
मिलावट के खौफ के बावजूद दिवाली के लिए दून में 50 करोड़ से ज्यादा की मिठाई का कारोबार हुआ है। राजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित विक्रेता के अनुसार अलबत्ता पिछली बार के मुकाबले यह आंकड़ा लगभग 20 प्रतिशत कम रहा। लोगों का ध्यान या तो ड्राई फ्रूट्स की तरफ रहा या फिर ब्रांडेड मिठाई की तरफ।

रसगुल्ले, गुलाब जामुन के कंटेनर खासी मांग में बने रहे। इसमें भी ब्रांडेड ज्यादा रहे। दुकानों पर भी भीड़ टूटी, लेकिन मिठाई वालों के यहां मावा से बनी मिठाई की तरफ लोगों ने रुझान कम दिखाया।  

सिर्फ दिखाने भर को बंद हुईं आतिशबाजी की दुकानें

न दो कट्टे रेत और न 200 लीटर पानी,ऊपर से कपड़े की कनाद के तले सजी पटाखों की दुकान। मगर शायद जिला प्रशासन को यह गलत नहीं लगता।

सीएनआई चौक समीप जामा मस्जिद के सामने शनिवार की दोपहर यही हाल दिखाई दिया। हालांकि पुलिस ने बिना अनुमति दुकानें खोले जाने पर उनको बंद करा दिया, लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा बाजार सज गया।

पलटन बाजार, धामावाला, सीएनआई चौक सहित भीड़-भाड़ वाली बाजार में पटाखा व्यवसायी शनिवार को भी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। ठेलियों और बड़े-बड़े स्टॉलों में अधिक क्षमता वाले बम,पटाखे सहित अन्य आतिशबाजी रखी सजी थी। मगर न तो किसी स्टॉल में रेत थी और न ही पानी का इंतजाम।

पुलिस ने की गश्त
हाल यह था कि रेडीमेट गारमेंट की दुकान के बाहर ही पटाखे की दुकान लगाई गई थी। दोपहर सवा 12 बजे कोतवाली पुलिस गश्त करती हुई मौके पर पहुंची।

एसआई मनोहर रावत ने दुकानदारों से लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम दिखाने को कहा तो, सभी बगलें झांकने लगे। इसके बाद पुलिस ने यहां लगी करीब 10 दुकानों को बंद करवा दिया।

मगर पुलिस फोर्स के धामावाला की ओर जाने के आधे घंटे बाद ही दुकानें दोबारा खुल गईं। हालांकि करीब ढाई बजे एसपी सिटी और सीओ बाजार पहुंचे, लेकिन बिना कार्रवाई के ही चले गए। वहीं प्रशासन की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया गया।

कार से लगा धामावाला में जाम
दीपावली से एक दिन पहले पलटन बाजार, धामावाला, तहसील, मोती बाजार लोगों से गुलजार रहे। मगर दोपहिया वाहनों, ठेलियों, रिक्शा और चौपहिया वाहनों के कारण बार-बार जाम से पैदल यात्रियों को दोचार होना पड़ा। दोपहर करीब डेढ़ बजे धामावाला में सफेद सेंट्रो कार घुसने से दोनों ओर करीब 500 मीटर लंबा जाम लग गया।

इस कारण करीब 15 मिनट तक दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फंसे रहे, वहीं पैदल यात्रियों को भी निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका। बाद में गश्त में पहुंची पुलिस टीम ने कार हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं डिस्पेंसरी रोड पर बैरियर लगाने के बावजूद चौपहिया वाहन बेरोकटोक आते रहे।


20 करोड़ से भी अधिक के बिके गिफ्ट पैक
हल्दीराम, बिकानो, अमूल, नेस्ले, पारले, बिकाजी, श्याम मंगल आदि ब्रांड्स के गिफ्ट पैक जमकर बिके। एक ही दिन का आंकड़ा 20 करोड़ को पार कर गया।

रसगुल्ला एक किलो 160 रुपये, सोनपापड़ी का आधा किलो का डिब्बा 140 रुपये, जबकि रबड़ी का किलो का डिब्बा 70 रुपये में बिका। स्वाद बदलने केनाम पर इनमें थोड़ी मात्रा नमकीन, चिप्स, कुरकुरे की भी रखी गई। काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट से सजे चार आइटम के साथ ही छह आइटम के पैक खूब मांग में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed