फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali fair was organized by Doon Vihar Colony

Dehradun News: दिवाली मेले में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Diwali fair was organized by Doon Vihar Colony
दून विहार कॉलोनी समिति जाखन की ओर से दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें खाने-पीने, गेम्स आदि के 20 स्टॉल लगाए गए। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। चिकित्सकों की टीम ने 252 लोगों की जांच की। मेले में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति ने जरूरतमंद लोगों को निशुल्क वस्त्र वितरित किए। मेले में रंगोली, दिवाली कार्ड बनाने की प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर उत्तराखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चैयरमेन डॉ. अश्वनी कांबोज, ऋषभ जैन, पार्षद संजय नौटियाल, पूनम नौटियाल, समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, आभा जैन, अरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Iसांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शताब्दी समारोह का समापनI
कन्या गुरुकुल परिसर में दो दिवसीय शताब्दी समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। इसमें छात्राओं ने वैदिक, सनातनी शास्त्रीय गायन, नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद योग और व्यायाम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर सोमदेव शांतनु, प्रोफेसर सुनील कुमार, डॉ. रेणु शुक्ला, संतोष, डॉ. शिला डंगा, डॉ. सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



Iद हैरिटेज व हिम ज्योति स्कूल फाइनल मेंI

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में चल रही द्वितीय जॉन वाॅलीबाल टूर्नामेंट में द हैरिटेज व हिम ज्योति स्कूल ने सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को द हैरिटेज स्कूल मैदान में चल रही द्वितीय जॉन जे सूकियाज मेमोरियल अंतर विद्यालय वरिष्ठ गर्ल्स वाॅलीबाल टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल हिम ज्योति स्कूल और श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल बालावाला के बीच खेला गया। इसमें हिम ज्योति स्कूल ने 2-0 के अंतर जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य सेमीफाइनल मैच द हैरिटेज स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम के मध्य खेला गया। इसमें द हैरिटेज स्कूल ने 2-0 के स्कोर से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I IIपूर्व आईजी पुष्पक ज्योति को किया सम्मानितI
भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने भारत रक्षा मंच के संरक्षक पूर्व आईजी पुष्षक ज्योति को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने भारत रक्षा मंच की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों के लिए सहयोग व सहभागिता करने को आग्रह किया। इस दौरान संरक्षक सदस्य विधि मंच प्रमुख गिरीश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article