फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2022: order issued to give incentive to Uttarakhand Roadways employees

Diwali 2022: उत्तराखंड में दिवाली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी

Tue, 18 Oct 2022 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

मैदानी मार्गों पर रोजाना 250 और कम से कम 2750 किलोमीटर बस संचालन, मैदानी-पर्वतीय यानी मिश्रित मार्गों पर रोजाना 200 और कम से कम 2200 किलोमीटर, पर्वतीय मार्गों पर रोजाना 180 और न्यूनतम 1980 किलोमीटर बस संचालन पर एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ड्राइवर व कंडक्टर को दी जाएगी।

विज्ञापन
Diwali 2022: order issued to give incentive to Uttarakhand Roadways employees
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

विस्तार

दीपावली के दौरान 11 दिन तक ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं, इस अवधि में हर डिपो के सबसे कम आय वाले पांच ड्राइवर, कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने मंगलवार को ड्राइवर, कंडक्टर व कर्मचारियों के लिए दीपावली प्रोत्साहन योजना जारी कर दी। इसके तहत 20 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन काम करना होगा।

विज्ञापन


केदारनाथ हादसा: खराब मौसम के बीच क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर के उड़े परखच्चे, इधर-इधर बिखर गए शव, तस्वीरें
विज्ञापन


मैदानी मार्गों पर रोजाना 250 और कम से कम 2750 किलोमीटर बस संचालन, मैदानी-पर्वतीय यानी मिश्रित मार्गों पर रोजाना 200 और कम से कम 2200 किलोमीटर, पर्वतीय मार्गों पर रोजाना 180 और न्यूनतम 1980 किलोमीटर बस संचालन पर एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ड्राइवर व कंडक्टर को दी जाएगी। इस अवधि में कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को ड्यूटी करने पर 600 रुपये मिलेंगे। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 500 रुपये, डिपो के संचालन से सीधे तौर पर जुड़े डीजल, बैग, चेकिंग, कैशियर व समयपाल लिपिकों को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन का टारगेट पूरा करने पर एक हजार अतिरिक्त
त्योहारों की मुख्य तिथियों 22 अक्तूबर, 23 अक्तूबर, 29 अक्तूबर और 30 अक्तूबर को मैदानी मार्गों पर 1850, मिश्रित मार्गों पर 1400 और पर्वतीय मार्गों पर 1000 किलोमीटर बस संचालन पर ड्राइवर-कंडक्टर को एक-एक हजार रुपये अतिरिक्त राशि मिलेगी। इस अवधि में सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले तीन डिपो के सहायक महाप्रबंधकों व उप अधिकारियों को अलग से प्रोत्साहित किया जाएगा।

कम आय पर होगी कार्रवाई
वहीं, परिवहन निगम के जीएम संचालन दीपक जैन ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि में हर डिपो की आय की समीक्षा की जाएगी। हर डिपो के सबसे कम आय देने वाले पांच ड्राइवर व कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह योजना नियमित ड्राइवर, कंडक्टर, कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों के साथ ही संविदा, एजेंसी के ड्राइवर, कंडक्टर के लिए भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed