{"_id":"63580db3f9083f5d2f44a73d","slug":"diwali-2022-dehradun-news-200-people-were-scorched-while-detonating-bombs-at-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कई स्थानों पर बम फोड़ते समय 200 लोग झुलसे, नेत्र, त्वचा और सांस के मरीजों की भी बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कई स्थानों पर बम फोड़ते समय 200 लोग झुलसे, नेत्र, त्वचा और सांस के मरीजों की भी बढ़ी दिक्कत
Tue, 25 Oct 2022 10:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:50 PM IST
सार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि 24 घंटे के भीतर अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की खासी भीड़ रही। इनमें से ज्यादातर मरीज पटाखे और रॉकेटों से झुलसने वाले शामिल रहे, जबकि मारपीट में घायल मरीज भी इमरजेंसी में पहुंचे।
विज्ञापन
दिवाली पर आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर लापरवाही से और खतरनाक आतिशबाजी की चपेट में आने से 200 से अधिक लोग झुलस गए। ये लोग अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। डाक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीज अनार बम से झुलसे थे। इसके अलावा मारपीट, रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट और ऊंचाई से गिरने वाले मरीज भी अस्पतालों की इमरजेंसी में पहुंचे।
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि 24 घंटे के भीतर अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की खासी भीड़ रही। इनमें से ज्यादातर मरीज पटाखे और रॉकेटों से झुलसने वाले शामिल रहे, जबकि मारपीट में घायल मरीज भी इमरजेंसी में पहुंचे। झुलसने वाले जो मरीज गंभीर थे उन्हें राजकीय जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में भेजा गया। इसके अलावा दिवाली से बढ़े प्रदूषण का असर मंगलवार को सांस रोग, नेत्र रोग और त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में भी देखने को मिला। कुछ ऐसे मरीज भी थे, जिनके आंखों की पुतली में पटाखे और रॉकेट जैसी आतिशबाजी का बारूद घुसने से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Surya Grahan: 27 साल बाद दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, उत्तराखंड में लोगों ने कैमरे में किया कैद, तस्वीरें
विज्ञापन
डॉ. डोभाल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर विशेषज्ञ डॉक्टरों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया था। वहीं, राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. कुश एरन ने बताया कि बड़ी संख्या में आतिशबाजी से झुलसे लोग अस्पताल पहुंचे। दो मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। जिनमें पांच साल का एक बच्चा और 26 वर्षीय एक महिला शामिल है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. एरन ने बताया कि ज्यादातर मरीज अनार बम से झुलसे थे। इसके अलावा शहर के कई सरकारी और निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में आतिशबाजी से झुलसे मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
दून अस्पताल में पहुंचे मरीज
झुलसे-45
रोड एक्सीडेंट-5
ऊंचाई से गिरकर चुटहिल-2
मारपीट में घायल-25
कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचे मरीज
रात को इमरजेंसी में-33
सुबह ओपीडी में-18