{"_id":"5f9599fc8ebc3e9ba661c6d2","slug":"diwali-2020-action-will-be-taken-if-import-crackers-are-sold-from-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: उत्तराखंड में सरकार हुई सख्त, विदेशों से आयात पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2020: उत्तराखंड में सरकार हुई सख्त, विदेशों से आयात पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई
Sun, 25 Oct 2020 09:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:02 PM IST
सार
- निगरानी और सख्ती के लिए डीएम व एसपी को जारी किए आदेश
- आयात पर रोक के बाद घरेलू बाजार में बिकते हैं चाइनीज पटाखे
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली पर आतिशबाजी के लिए विदेशों से आयातित पटाखों की बिक्री पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से सभी जिलों के डीएम व एसपी को घरेलू बाजार में आयात किए गए पटाखों की बिक्री रोकने के लिए सख्ती व निगरानी करने के आदेश दिए थे। यदि कोई व्यापारी के आयातित पटाखों का स्टॉक व बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)की ओर से सभी राज्यों को विदेशों से आयातित पटाखों की बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Diwali 2020: उत्तराखंड में दीपावली पर नहीं होगी चाइनीज पटाखों की बिक्री
विज्ञापन
केंद्र ने अवगत कराया कि पिछले कई सालों से डीजीएफटी की ओर से पटाखों को आयात करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है। इसके बावजूद भी घरेलू बाजार में दीपावली के अवसर पर चाइनीज व अन्य देशों के पटाखों की बिक्री की जा रही है।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश में जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि विदेशों से आयात पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में फील्ड अधिकारियों के माध्यम से इस पर निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यापारी प्रतिबंध पटाखों की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।