फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   divyang accused jump from court building

कोर्ट की बिल्डिंग से कूदा एनडीपीएस का दिव्यांग आरोपी, मौत

Tue, 10 Jul 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Jul 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
divyang accused jump from court building
अस्पताल में घायल जितेंद्र

एनडीपीएस के मामले में जेल भेजने के आदेश के बाद आरोपी दिव्यांग ने कोर्ट बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल आरोपी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

वहीं, पुलिस ने हिरासत से भागने के आरोप में उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया था। बीती चार जुलाई की रात मसूरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच जुलाई को जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली, तो उसमें से 62 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती दिव्यांग जितेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने उसे डिस्चार्ज कराया और पेशी के लिए एनडीपीएस कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


जैसे ही पुलिसकर्मी उसे लेकर कोर्ट रूम से बाहर निकले, उसने खुद को छुड़ाया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके कूदते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस और वकीलों ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। जिसके बाद उसे महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों का एक-दूसरे पर आरोप
जितेंद्र के परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। दून अस्पताल में उपचार के दौरान भी उसका उत्पीड़न किया गया। इससे व्यथित होकर ही उसने छलांग लगाई। दूसरी ओर पुलिस ने उसकी पत्नी पर ताने मारने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, पत्नी के तानों से तंग आकर ही जितेंद्र कोर्ट भवन से कूदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed