फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   divya putrajeevak beej in patanjali

रामदेव की कंपनी बेच रही बेटा पैदा करने की दवा!

Sun, 01 Feb 2015 08:58 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Feb 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
divya putrajeevak beej in patanjali

बाबा रामदेव के उत्पाद विश्व भर में तहलका मचा रहे हैं। इसी बीच बाबा रामदेव की फार्मेसी की एक दवा से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा है कि रामदेव की दिव्य फार्मेसी में बेटा पैदा करने वाली दवा बिक रही है।

विज्ञापन


इस दवा का नाम 'पुत्र जीवक बीज' बताया जा रहा है। हालांकि दवा के पैकेट और दिव्य फार्मेसी ने यह दावा नहीं किया है कि इससे पुत्र पैदा होने की गारंटी मिल जाती है।
विज्ञापन


इस दवा के बाजार में आने से लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए है। कहा जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटियां बचाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं, तब उनके घोर समर्थक योग गुरु रामदेव 'बेटा पैदा होने की दवाई' बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा पैदा होने की दवाई का नाम (पुत्र जीवक बीज) बेहद भ्रामक है और ऐसा संदेश देता है कि इससे पुत्र पैदा होगा। हालांकि दवा के पैकेट पर इस बात का दावा नहीं किया जा रहा है।

आचार्य बाल कृष्‍ण ने फेसबुक पर दी सफाई

divya putrajeevak beej in patanjali

रामदेव के उत्पाद बेचने वाली पतंजलि फार्मेसी पर 'दिव्य पुत्रजीवक बीज' नाम का एक उत्पाद बिकता है जिसे नपुंसकता का इलाज बताया जाता है।

हालांकि दुकानदार दावा करते हैं कि इससे बेटा ही पैदा होता है। जबकि पैकेट पर ऐसा कुछ नहीं लिखा है लेकिन ऐसे ग्राहकों की कमी नहीं है जो बेटे की उम्मीद में यह दवा खरीदते हैं।

रामदेव मेडिसिन की वेबसाइट पर यह दिव्य पुत्रजीवक बीज मिल रहा है। यह दवा इंफर्टिलिटी दवाओं के पैकेज के साथ बेची जा रही है।

क्लिक करें- ऐसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है दिव्य पुत्रजीवक बीज...

अमर उजाला ने जब इस बारे में पूछा तो आचार्य बाल कृष्‍ण ने कहा कि विदेशी कंननियों के इशारे पर बाबा रामदेव की जड़ीबूटियों को बदनाम किया जा रहा है। यह जड़ी महिलाओं में बांझपन दूर करने के लिए है। इसके बाद शनिवार को आचार्य बाल कृष्‍ण ने अपनी फेसबुक वॉल पर इस मामले में सफाई दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed