फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divisional Transport Authority meeting today in dehradun

10 साल पुराने कामर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक लगेगी या नहीं, फैसला होगा आज

Mon, 04 Nov 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Nov 2019 10:22 AM IST
सार

  • संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आज
  • दर्जन भर नए रूटों पर बसों के संचालन के साथ ही अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
  • परिवहन महासंघ ने कहा, रोक लगाई तो करेंगे आंदोलन, पांच को काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध 

विज्ञापन
Divisional Transport Authority meeting today in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आज होगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो बैठक में 10 साल पुराने कामर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, टिहरी, ऋषिकेश में नए रूटों पर बसें संचालित करने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा देहरादून में कई नए रूटों पर सिटी बसों, आटो व विक्रम के संचालन पर सहमति बन सकती है।

विज्ञापन


दूसरी ओर 10 साल पुराने कामर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक लगाए जाने के विरोध में परिवहन महासंघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने बताया कि परिवहन महासंघ की बैठक में पदाधिकारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि पांच नवंबर को महासंघ के जुड़े तमाम पदाधिकारी व कामर्शियल वाहन संचालक, चालक काली पट़्टी बांधकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


आंदोलन के अगले चरणों में मंडलायुक्त, परिवहन आयुक्त, सचिव परिवहन, परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर 10 साल पुराने वाहनों के संचालन की अनुमति मांगी जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर कोई बात नहीं सुनी गई तो अगली बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। जिसके तहत पूरे प्रदेश में कामर्शियल वाहनों का संचालन ठप किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed