{"_id":"abbf35ca540706deaed3a6e598861897","slug":"dit-student-make-formula-one-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के छात्र ने बनाई 8 लाख की फार्मूला-1 कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के छात्र ने बनाई 8 लाख की फार्मूला-1 कार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Feb 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपकी फार्मूला-1 कार चलाने की इच्छा है तो दून में पूरी हो सकती है। यहां 8 लाख लागत की फार्मूला-1 माडल रेसिंग कार सबके आकर्षण का केंद्र बनी है। देहरादून इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (डीआईटी) के छात्रों की कल्पना का कमाल यह कार एक घंटे में 92 किलोमीटर दौड़ती है। माइलेज भी बेहतर है। एक लीटर में 25 किलोमीटर।
विज्ञापन
500 सीसी का इंजन
छात्रों ने इस कार को परेड ग्राउंड में वाइब्रेंट उत्तराखंड आयोजन में प्रदर्शित किया है। रायल एनफील्ड बुलेट का 500 सीसी का इंजन इसमें प्रयुक्त किया गया है। डीआईटी के फैकल्टी सदस्य अभिजीत ओझा और राहुल बताते हैं कि इस कार को हाल ही में कोयंबटूर में हुए टेक्नोलाजी इनोवेशन प्रोग्राम में कीमत के वर्ग में अव्वल चुना गया है। 25 छात्रों की टीम ने यह कार संस्थान की वर्कशाप में ही तैयार की है। इसके तीन मोडिफाइड माडल भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
हाइब्रिड व्हील चेयर भी
डीआईटी के छात्रों ने अपनी तैयार की हाइब्रिड व्हील चेयर भी परेड ग्राउंड में प्रदर्शित की है। इसमें हैंडल के साथ ही मोटर भी लगा है। कैपेसिटर के माध्यम से यह स्पीड ग्रहण करने में सक्षम है। इस पर तकरीबन एक लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन