{"_id":"66ad616230a743f51d033c56","slug":"district-level-vigilance-and-monitoring-committee-meeting-dehradun-news-c-5-1-drn1032-469375-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 2020 से अबतक एससी-एसटी के 52 प्रकरणों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 2020 से अबतक एससी-एसटी के 52 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
Iजिलास्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजितI
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिलास्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि समिति को वर्ष 2020 से अभी तक एससी/एसटी एक्ट के 52 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। सभी का निस्तारण हो चुका हैं। बता दें कि समिति के तहत एससी/एसटी एक्ट में शामिल मामलों में पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। एससी/एसटी वर्ग के लोगों को गाली-गलौज करना, जातिसूचक शब्द और मारपीट करने पर एक लाख की राशि देने का प्रावधान है। इसमें थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर 25, न्यायालय में आरोप पत्र दिए जाने पर 50 और दोषसिद्ध होने पर 25 प्रतिशत भुगतान का प्रावधान है। इसी तरह एससी/एसटी वर्ग स्त्री के साथ उसकी सहमति के बिना उसे स्पर्श करना, स्त्री की लज्जा भंग करने के लिए हमला और लैंगिक उत्पीड़न करने पर दो लाख रुपये देने का प्रावधान है। बैठक में विधायक खजानदास और उमेश शर्मा काऊ, सीडीओ झरना कमठान, एसपी यातायात मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, बबलू सिंह, सदस्य लारेंस सिंह, सतीश कुमार, अनंत प्रकाश मेहरा, एएईएमआई से संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।