फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District conference of Mahila Morcha organized

मातृशक्ति अपने दम पर बढ़ रहीं आगे : मुन्ना सिंह चौहान

Fri, 14 Nov 2025 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
District conference of Mahila Morcha organized
- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

विकासनगर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रभारी डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लघु उद्योग के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा मातृशक्ति अपने दम पर आगे बढ़ रही है, हर जगह नेतृत्व कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। प्रदेश में एक लाख 63 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का मंत्र हम सबका विजन होना चाहिए। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दौरान पछवादून प्रभारी विनय रोहेला, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी, नेहा शर्मा, शांति जुवांठा, आशा चौहान, बीना भाल, उपासना सिंह, किरण चंद, सुनीता गुलेरिया, लक्ष्मी अग्रवाल, जयंती पटवाल, रचिता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed