{"_id":"6d5a1e2c382f48fc92876edc5c83b63f","slug":"dissident-bjp-mlas-will-meet-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ के दरबार मे 'फूटेंगे', उखड़े भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ के दरबार मे 'फूटेंगे', उखड़े भाजपाई
अमर उजाला, अजित सिंह राठी, देहरादून
Updated Thu, 05 Sep 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पिछले दिनों दागी नेताओं को संगठन में एडजस्ट करने को लेकर भाजपा के भीतर उठा बवाल अभी कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
यदि पार्टी ने जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया तो विरोध की मुहिम चला रहे सभी 18 विधायक दिल्ली कूच कर सकते हैं। और, यह काम आगामी विधानसभा सत्र से पहले होगा।
विज्ञापन
पढें, फर्स्ट टीचरः असली 'फुंसुक वांगडू' से मिलिए
विज्ञापन
यदि ऐसा हुआ तो सत्र से ठीक पहले भाजपा को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दागी नेताओं को संगठन में एडजस्ट करने के मामले को लेकर शुरू हुई रार थमती नहीं दिख रही है।
समिति से नाउम्मीदी
प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की अभी तक एक भी बैठक नहीं होने के कारण विधायक और भी ज्यादा नाराज है।
पढें, तैश में 'संविधान' भूले विधायक, पहुंच गए जेल
वैसे भी विधायक इस समिति में शामिल प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री को लेकर एतराज उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समिति से नाउम्मीदी के चलते यह राय बनी कि विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा।
संशय भी पैदा हो गया
नैनीताल जिले के एक वरिष्ठ विधायक के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर स्थित स्पष्ट करेंगे। इस कार्यवाही को विधानसभा सत्र से पहले ही अंजाम दिया जाएगा।
इस पूरे प्रकरण को लेकर यह संशय भी पैदा हो गया है कि ज्यादा नाराजगी होने पर पार्टी विधायक कहीं आगामी सत्र में सदन के भीतर असहयोगात्मक रवैया अख्तियार ना कर लें।
विधायकों का प्रतिनिधिमंडल
और, यदि विधायकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा तो सदन के भीतर कांग्रेस पर होने वाले भाजपा के वार की धार कुंद पड़ सकती है।
इन 18 विधायकों में तीन पूर्व मंत्री, नैनीताल, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के आठ से ज्यादा विधायक व अन्य शेष जिलों से हैं।