फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on someshwer assembly seat

दल बदलने वालों पर भरोसा नहीं जमने से फंसी ये सीट

Mon, 23 Jan 2017 10:46 AM IST
सुधाकर भट्ट / अमर उजाला, हल्द्वानी
सुधाकर भट्ट / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 23 Jan 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
dispute on someshwer assembly seat
प्रदीप टम्टा - फोटो : फाइल फोटो

कुमाऊं में दल बदलने वाले पर बहुत अधिक भरोसा न करने का संदेश देने और जिताऊ उम्मीदवार की खोज में कांग्रेस की चार सीटों पर पेच फंसा हुआ है।

विज्ञापन


सोमेश्वर से राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारने की ऊहापोह के चलते कांग्रेस टिकट फाइनल नहीं कर पाई। गदरपुर और बागेश्वर में एक से अधिक दावेदार और जसपुर में बाहरी प्रत्याशी के फेर में पार्टी उलझी हुई है।
विज्ञापन


सोमेश्वर विधानसभा पर कांग्रेस भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई गीता ठाकुर की वजह से मामला उलझा हुआ है। राज्य सभा चुनाव के दौरान गीता ठाकुर ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए किनारा कर लिया था। कांग्रेस को इस बात की भी चिंता सता रही है कि गीता ठाकुर को टिकट देने पर पार्टी पर कहीं भाजपा की तर्ज पर दल छोड़ने वालों को प्रश्रय देने का आरोप न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमताल में दान सिंह भंडारी और बाजपुर में सुनीता बाजवा का कोई विकल्प न देखते हुए पार्टी को ये नाम स्वीकार करने पड़े। इस स्थिति को देखते हुए अब सोमेश्वर से प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारने पर मंथन हैं।

मुसीबत यह है कि यहां से राजेंद्र बाराकोटी भी दावेदारी कर रहे हैं और गीता ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस में पैराशूट प्रत्याशी का विरोध हो सकता है। कांग्रेस को अलविदा कह चुकी रेखा आर्य यहां से भाजपा की प्रत्याशी हैं और कांग्रेस को इस सीट पर दमदार प्रत्याशी की खोज भी है।

यही हाल जसपुर के भी हैं। इस सीट पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी आदेश चौहान पूर्व में कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। यहां आदेश चौहान को टिकट देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ सकती है। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र मोहन सिंघल को पार्टी यहां मजबूत टक्कर देने की कोशिश में है। ऐसे में इस सीट पर किसी दमदार प्रत्याशी की खोज अभी पूरी नहीं हो पाई है।


गदरपुर में भी कांग्रेस उलझी हुई है। कांग्रेस श्रम विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है। इस सीट करीब आधे दर्जन दावेदार हैं और पार्टी का मानना है कि भाजपा विधायक अरविंद पांडे को टक्कर दी जा सकती है।
इस स्थिति को देखते हुए इस सीट पर और अधिक खोजबीन करने का फैसला किया गया। बागेश्वर विधानसभा में भाजपा के असंतोष को भी कांग्रेस भुनाना चाह रही है। इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होते ही असंतोष सामने आ सकता है। कांग्रेस में पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा सहित आठ दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed