फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on new shankaracharya

तीर्थ नगरी में नए शंकराचार्य पर गरमाया विवाद, स्वामी स्वरूपानंद करेंगे मुकदमा

Fri, 24 Feb 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 24 Feb 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
dispute on new shankaracharya
शंकराचार्य स्वरूपानंद - फोटो : AmarUjala

भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ को शारदा पीठ का शंकराचार्य बनाने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शारदा एवं ज्योर्ति पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि यदि अच्युतानंद ने अपना फर्जी पट्टाभिषेक कराया तो वे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शंकराचार्य परंपरा के विपरीत कार्य सहन नहीं किए जाएंगे, शारदा पीठ का शंकराचार्य वही बनता है, जिसका पट्टाभिषेक पश्चिमानाय द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर स्थित चबूतरे पर हो। जबलपुर से दूरभाष पर बातचीत में शंकराचार्य स्वरूपानन्द ने कहा कि पीठ का जगद्गुरु बनने वाले को कई दिनों तक विद्वानों से शास्त्रार्थ कर प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। जहां तक अच्युतानंद का सवाल है, उन्हें तो ढंग से हनुमान चालीसा भी याद नहीं होगी।
विज्ञापन


भूमा नाम की कोई पीठ संतों के इतिहास में ही नहीं हैं। जिस आश्रम में वे रहते हैं, उसकी स्थापना दंडी स्वामी भूमानंद ने की थी। साधारण आश्रम को पीठ बताना बेईमानी है। किसी परिषद को उन्हें इस पद पर स्थापित करने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार केवल शारदा पीठाधीश्वर के रूप में मेरे पास है। संसार से विदा लेने से पूर्व मैं स्वयं वेदनिष्ट ब्राह्मण को किसी पद पर आसीन करूंगा। यही आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य ने शंकर मठामनाय में व्यवस्था दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि यह कहना गलत है कि दशनाम सन्यासियों में से तीर्थ या आश्रम उपनाम वाला संत ही द्वारिका का शंकराचार्य बन सकता है। द्वारिका में शंकराचार्यों की परंपरा है और सरस्वती उपनाम वाले कई जगद्गुरु इस पर आसीन हुए हैं। पुरी में निश्चलानंद सरस्वती विराजमान हैं। जबकि तीर्थ उपनाम वाले स्वामी भारती तीर्थ श्रृंगेरी के शंकराचार्य हैं। काशी विद्वत परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी अन्य परिषद किसी व्यक्ति को शंकराचार्य नहीं बना सकती। शारदा पीठ रजिस्टर्ड संस्था है। जिसके वे एक मात्र सोल ट्रस्टी हैं। अच्युतानंद ने यदि मनमानी की तो उन्हें न्यायालय और थाने का मुख देखना होगा।    
 

काशी विद्वत परिषद से कोई अनुमति नहीं     

dispute on new shankaracharya
स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : SELF

काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पंडित रामयत्न शुक्ल व महामंत्री शिवजी उपाध्याय ने बताया कि अच्युतानंद को विद्वत परिषद ने शंकराचार्य बनने की कोई अनुमति प्रदान नहीं की है। यह ठीक है कि उन्होंने परिषद को निमंत्रण दिया था। उन्हें बता दिया गया था कि ऐसा कोई व्यक्ति शंकराचार्य पद पर आसीन नहीं हो सकता, जो गुरु परंपरा से न आए। शास्त्रार्थ का सामना किए बिना किसी को शंकराचार्य नहीं बनाया जा सकता। अध्यक्ष ने बताया कि इस पद पर विधि सम्मत स्वरूपानंद सरस्वती ही एकमात्र शंकराचार्य के रूप में आसीन हैं।     

फर्जी आयोजन से दूर रहें अथवा दंड झेलें     
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रवक्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि साधु-संन्यासियों को अच्युतानंद के आयोजन से अलग रहना चाहिए। अखाड़ा परिषद पहले ही ऐसे संतों के बहिष्कार की घोषणा कर चुकी है, जो साधु आयोजन में जाएगा, उसे विधान का दंड भुगतना पड़ेगा। अच्युतानंद यदि विद्वान हैं तो वह पहले विद्वत परिषद के सामने आएं और शास्त्रार्थ करें।     

वह किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करेंगे। नए सम्व्त पर वह द्वारिका जाकर शारदा पीठ के शंकराचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लेंगे। शुक्रवार को विद्वत परिषद् उन्हें शंकराचार्य पद पर आसीन करेगी। 
- स्वामी अच्युतानंद तीर्थ, भूमा पीठाधीश्वर 

अच्युतानंद का पट्टाभिषेक आज     
भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ का अभिषेक समारोह आज शुक्रवार को हरिपुर कलां के अद्भुत मंदिर में होगा। इस आयोजन में देशभर से संत भाग ले रहे हैं। प्रात: 10 से 12 बजे तक पूजा-पाठ व अभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। सायं पांच से सात बजे तक विद्वानों की सभा और शास्त्र चर्चा चलेगी। रात्रि नौ बजे से अगले दिन प्रात: पांच बजे तक दिव्य पदार्थों से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। 25 फरवरी को शंकराचार्य पद पर आसीन हो चुके अच्युतानंद तीर्थ का नागरिक अभिनंदन अद्भुत मंदिर में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed