फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in congress for cantt assembly seat

कांग्रेस में इस विस क्षेत्र से टिकट के लिए अभी से घमासान

Wed, 10 Aug 2016 09:07 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Aug 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
dispute in congress for cantt assembly seat
indian national congress

देहरादून में भाजपा का किला रही कैंट विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस से टिकट के लिए जहां दावेदारों की भरमार है, वही टिकट का आश्वासन देने वालों की भी कमी नहीं है। कुछ को मुख्यमंत्री से टिकट की आस है तो कुछ की पीठ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर का हाथ माना जा रहा है। आलम यह है कि आश्वासन के बाद सभी दावेदार अपना टिकट तय मान रहे हैं।

विज्ञापन

 
राजधानी की कैंट विधान सभा सीट पर भाजपा का पिछले 27 से भी अधिक वर्षों से कब्जा रहा है। जहां कांग्रेस से इस बार इस सीट से टिकट के लिए घमसान मचा है। एक दावेदार की माने तो उन्हें मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से टिकट का आश्वासन मिल चुका है।
विज्ञापन


इस दावेदार का कहना है कि यदि इस बार भी उन्हें टिकट न मिला तो कांग्रेस में फिर कभी उन्हें टिकट नहीं मिल सकता। वही दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एवं कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी भी क्षेत्र से कुछ पदाधिकारियों को टिकट के लिए आश्वस्त किए हुए हैं। इन दावेदारों का कहना है कि पार्टी से उन्हें टिकट के लिए इशारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट में वर्षो से है भाजपा का कब्जा
भाजपा के इस किले पर उसका वर्ष 1989 से कब्जा है। इससे पहले यह क्षेत्र लक्ष्मण चौक और देहराखास का हिस्सा रहा है। वर्ष 1989 में यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री और डोईवाला से कांग्रेस विधायक हीरा सिंह बिष्ट और 1996 में कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल भाजपा विधायक हरबंस कपूर से चुनाव हार गए थे।

यहां है दावेदारों की भरमार
कैंट विधान सभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार रामकुमार वालिया, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर राजीव जैन, दून मेयर का चुनाव लड़ चुकी रजनी रावत, प्रदेश सचिव दीप बोहरा आदि कई दावेदार हैं। 


प्रजातांत्रिक पार्टी है, टिकट के लिए कोई भी कयास लगा सकता है, लेकिन टिकट तो मैडम(सोनिया गांधी) को ही तय करना है। अभी टिकट पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है कोई किसी का सहयोगी हो तो उस नाते इस तरह की उम्मीद लगाए हुए होगा।
- संजय कपूर, कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed