फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute during nsui state president election in dehradun

NSUI के चुनाव पर दो गुटों में विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां, परिणाम रुका

Fri, 26 Jan 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
dispute during nsui state president election in dehradun
nsui

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संगठन चुनावों पर विवाद पैदा हो गया है। हरिद्वार में गलत मतदान के आरोप लगने के बाद चुनाव अधिकारी ने रिजल्ट पर रोक लगा दी है। इस बीच दो गुट आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


सिर फुटव्वल हुई तो पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा। इस वजह से प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदों का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी नहीं हो पाया। अब आरोपों की जांच के बाद ही परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय प्रतिनिधि सहित विभिन्न पदों के लिए 30 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। अलग-अलग जिलों में क्रमवार चुनाव होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह कांग्रेस भवन में एनएसयूआई की मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

dispute during nsui state president election in dehradun
nsui

मतगणना पूरी हो गई लेकिन कुछ प्रत्याशियों ने हरिद्वार में गलत तरीके से मतदान का आरोप लगा दिया। आरोप की गंभीरता को देखते हुए चुनाव अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने परिणाम पर रोक लगा दी।

उनका कहना है कि अब आरोपों की जांच के बाद ही परिणाम जारी होगा। प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक वर्मा, मोहन भंडारी, नीमा कोठारी, सचिन जलाल, स्वाती नेगी व उमा शंकर के बीच मुकाबला है।

महासचिव पद पर दीपक तिवारी, डिंपल शैली, गौरव शर्मा, गोपाल मोहन भट्ट, नवीन मिश्रा, नितिन चंदीला, सौरभ सिंह तड़ियाल और सनी के बीच मुकाबला है। राष्ट्रीय प्रतिनिधि के लिए अब्दुल रहमान, गोविंद सिंह दसौनी, कमला शर्मा, प्रदीप बिष्ट व रविकांत मलिक के बीच मुकाबला है।

शाम को मतगणना संपन्न होने के बाद जैसे ही चुनाव पर सवाल उठे तो दो गुट आमने-सामने आ गए। जीत के संभावित प्रत्याशी और हारने वाले के बीच सिर फुटव्वल की नौबत आ गई। जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। तब सभी उत्पातियों को खदेड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed