फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dismissed employees of Vidhan Sabha demonstrated by wearing masks of article 14 Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आर्टिकल 14 का मास्क पहन विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले- अब आंदोलन करेंगे

Thu, 22 Dec 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Dec 2022 03:03 PM IST
सार

विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जबरन हटाया था। इस कार्रवाई से गुस्साए कार्मिकों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई थी। आज भी कर्मचारी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
Dismissed employees of Vidhan Sabha demonstrated by wearing masks of article 14 Uttarakhand news in hindi
प्रदर्शन करते विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने चौथे दिन विधानसभा के बाहर आर्टिकल 14 का मास्क पहन कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कोटिया कमेटी की महज 20 दिन की जांच के बाद 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी गईं, जबकि इससे पहले के कर्मचारियों को विधिक राय के नाम पर क्लीन चिट दे दी गई।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि मामले यदि कोई सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो इसके विरोध में आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इससे पहले बुधवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जबरन हटाया। इस कार्रवाई से गुस्साए कार्मिकों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिससे दो महिलाएं बेहोश हो गई। बर्खास्त कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: सीएम धामी ने ली कोरोना को लेकर बैठक, बूस्टर डोज अभियान चलाने सहित दिए ये निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्त कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। उन्हें न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed