फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Several leaders sought time to meet Rahul Gandhi and Kharge.

Uttarakhand Congress: संगठन में की गई नियुक्तियों से नाराज कई नेता, राहुल गांधी व खरगे से मिलने का मांगा समय

Fri, 14 Nov 2025 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Nov 2025 07:50 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा से उन्होंने पार्टी नेताओं के राहुल गांधी व खरगे से मुलाकात करने का समय मांगने के लिए बात की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Several leaders sought time to meet Rahul Gandhi and Kharge.
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के नाराज नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने का समय मांगा है। संगठन में की गई नियुक्तियों से नाराज नेता पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष संगठनात्मक व पार्टी की भावी रणनीति को रखना चाहते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा से उन्होंने पार्टी नेताओं के राहुल गांधी व खरगे से मुलाकात करने का समय मांगने के लिए बात की है। बिहार चुनाव नतीजों से भी प्रदेश कांग्रेस के नेता चिंतित है। वह नहीं चाहते हैं कि उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार जैसे चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति हो।
विज्ञापन


Uttarakhand: 16 नवंबर को पदभार संभालेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, कुमारी सैलजा से की भेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व सांसद इसम सिंह, पूर्व मंत्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, विधायक तिलक राज बेहड, मदन बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री मकबूल अहमद व याकूब कुरैशी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाजी सलीम खान पार्टी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के पूर्व अध्यक्ष आशीष सैनी, प्रवक्ता सूरज नेगी और प्रदेश कांग्रेस सचिव हजी राव मुन्ना ने मुलाकात के लिए समय मांगा है।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात के बाबत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी बात की है। उन्होंने सलाह दी कि पार्टी हाईकमान से परामर्श करना कोई बुरी बात नहीं है। यदि पार्टी के हित के बारे में कोई बात करना चाहते हैं तो जरूर की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed