उत्तराखंड में अाई आसमानी आफत, लोगों ने जागकर बिताई रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलों की तेज गर्जना और मूलसाधार बारिश के साथ देवदार के पेड़ पर गिरी आसमानी बिजली से ऊखीमठ बाजार क्षेत्र के कई आवासीय घरों और दुकानों में मलबा व पानी घुस गया। आसमानी बिजली के प्रकोप से एक आवासीय भवन पर जहां दरारें पड़ गई है। वहीं, अन्य घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी फूंक गए।
साथ ही एक आवसीय भवन पर जगह-जगह दरारें पड़ गई। रातभर क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। लोगों ने एक-दूसरे का ढाढ़स बंधाते हुए एक जगह पर एकत्रित होकर रात बिताई। क्षेत्र में पैदल मार्ग, सड़क, बिजली, टी-केबिल और पेयजल लाइनों को क्षति पहुंची है। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन व राजस्व पुलिस की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया।
रविवार रात्रि करीब पौने आठ बजे से शुरू हुई तेज बारिश शुरू हो गई थी। रात्रि 9.30 बजे से बादलों की तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली चमकने के साथ बारिश तेज होती रही। कई जगहों पर आवासीय घरों के अलग-बगल मलबा व बरसाती पानी भरने लगा, जिस कारण लोग तेज बारिश में घरों की सुरक्षा इंतजाम में लगे रहे।
लगातार होती मूसलाधार बारिश के चलते रात्रि 10.15 बजे तहसील मार्ग निवासी बीरपाल सिंह राणा व भाष्करानंद त्रिवेदी और ऊखीमठ मुख्य बाजार निवासी संदीप बत्र्वाल और महानंद त्रिवेदी सहित उदयपुर वार्ड के मस्तोली निवासी व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवांण, वंशीधर नौटियाल, चैतू लाल आदि के घरों में पेज-करोखी मोटर मार्ग से बरसाती पानी मलबे के साथ घुस गया, जिस कारण ये लोग शोर मचाते हुए जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गए। जब तक ये प्रभावित कुछ समझ पाते।
आवासीय मकान पर दरारें पड़ गई
करीब 11 बजे रात्रि ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर खड़े देवदार के पेड़ में भयंकर आवाज के साथ आसमानी बिजली गिर गई, जिससे पेड़ झुलसने के साथ ही योगेंद्र सिंह राणा के आवासीय मकान पर दरारें पड़ गई। वहीं, 70 से अधिक आवासीय घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली व अन्य उपकरण जल गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी के बीच प्रभावित लोग जोर-जोर से आवाजें देते रहे। रात्रि 12 बजे बारिश के बंद होने और बिजली सप्लाई बहाल होने पर लोगों को कुछ राहत मिली।
सभी प्रभावित लोगों ने सुरक्षित जगह पर एकत्रित होकर एक-दूसरे को पूरी रात ढाढ़स बंधाते हुए रात बिताई। इस दौरान नगर के दूसरी तरफ बसे परिवारों व अन्य लोग द्वारा टार्च व सोलर लाइट की रोशनी कर प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सहारा दिया गया।
प्रभावितों ने बताया कि मलबे व बरसाती पानी से घरों व दुकानों में रखा 65 से 85 फीसदी सामान खराब हो गया है। इधर, सोमवार को तहसीलदार अबरार अहमद, नायब तहसीलदार व राजस्व पुलिस की टीम ने ऊखीमठ मुख्य बाजार, मस्तोली और तहसील मार्ग पर प्रभावित घरों व दुकानों का जायजा लिया। बताया कि नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को जल्द अहेतुक मदद प्रदान कर दी जाएगी।
पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
रविवार रात्रि को आसमानी बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश से मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लाइनों के टूटने नगर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई ठप होने से लोग परेशान है। वहीं नगर क्षेत्र की टीवी-केबिल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, कई लोगों के सेटटॉप बॉक्स व टीवी सेट भी फूंक गए हैं।