फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster victims stop minister prakash pant fleet

उत्तराखंड: आपदा प्रभावितों ने मंत्री का काफिला रोका, पुलिस से की धक्का-मुक्की

Thu, 02 Aug 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 02 Aug 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
disaster victims stop minister prakash pant fleet
लोगों को समझाते मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : amar ujala

चमोली जिले में विकासखंड घाट के आपदा प्रभावित कुंडी और मोखबगड़ में हुए नुकसान का हाल जानने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत का काफिला रोककर प्रभावितों ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रभावितों की पुलिस के जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। उनका कहना था कि मोखबगड़ तोक से आगे कुंडी गांव तक (तीन किलोमीटर) सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है। पैदल रास्ते भी तहस-नहस पड़े हुए हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने क्षेत्र में नहीं आया है। मंत्री ने जीआईसी कुंडी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।  
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मोखबगड़ पहुंचे। यहां से आगे सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से मंत्री लौटने लगे तो आपदा प्रभावितों ने उनका काफिला रोक लिया। प्रभावित वाहनों के आगे आकर खड़े हो गए। इस दौरान प्रभावितों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। ग्राम प्रधान मधुली देवी, अनसूया देवी, जीतेंद्र, दीवान सिंह और रघुवीर सिंह ने कहा कि 15 जुलाई की रात को भारी बारिश के कारण ग्रामीणों के आवासीय भवन भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई मकान आज भी रहने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से मुआवजे के तौर पर मात्र 2100 रुपये थमाए जा रहे हैं, जिससे मकान का सुधारीकरण करना संभव नहीं है। मंत्री ने जीआईसी कुंडी में प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्दी ही पैदल रास्तों और सड़क का सुधारीकरण कर लिया जाएगा। प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा वितरित किया जाएगा। 


प्रभावितों ने मंत्री से पूछा-थराली के विधायक कौन
घाट (चमोली) क्षेत्र के आपदा प्रभावित कुंडी और मोख बगड़ गांव में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत से प्रभावितों ने पूछा कि मंत्री जी हमारे थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौन हैं। विधायक मुन्नी देवी के विरोध में भी प्रभावितों ने नारेबाजी की। ग्राम प्रधान मधुली देवी, अनसूया देवी और जितेंद्र का कहना था कि 30 मई को थराली विधानसभा क्षेत्र का निर्वाचन संपन्न होने के बावजूद अभी तक थराली विधायक ने शपथ नहीं ली है, जिससे क्षेत्रीय जनता को विधायक निधि का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। प्रभावितों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह के विरोध में भी नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed