{"_id":"69927b73632971af900dbcf0","slug":"disaster-management-girls-are-also-ahead-in-learning-tricks-training-under-the-youth-disaster-mitra-scheme-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी आगे, युवा आपदा मित्र योजना के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी आगे, युवा आपदा मित्र योजना के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण
Mon, 16 Feb 2026 07:52 AM IST
रेनू सकलानी
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:52 AM IST
सार
आपदा प्रबंधन सीखने में बेटियां भी आगे हैं। सितंबर-2025 से युवा आपदा मित्र योजना शुरू की गई। इसमें 952 बेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि बेटियों की संख्या 874 है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी आगे,
- फोटो : AI generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी बेटों के करीब हैं। विभाग की ओर से युवा आपदा मित्र योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें 1826 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसमें 874 बेटियां शामिल हैं।राज्य आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां पर आपदा से निपटने के लिए कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। इसके अलावा प्रभावों को कम करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
आपदा आने के समय प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मिल सके, इसके मद्देनजर सितंबर-2025 से युवा आपदा मित्र योजना शुरू की गई। इसमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और मेरा युवा भारत से जुड़े 4310 को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस के तहत अभी 1826 को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, प्रदेशभर में शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान
विज्ञापन
इसमें 952 बेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि बेटियों की संख्या 874 है। योजना के तहत युवाओं को आपदा की समझ और जोखिम पहचान, प्राथमिक उपचार देना, खोज एवं बचाव, राहत शिविर प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीसी के कैंप, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ परिसर में दिया जा रहा है।