फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster in yamunotri dham due to excess rain in yamuna

उत्तराखंड: यमुना के उफान से कांपने लगी जमीन और यमुनोत्री में छा गया तबाही का मंजर

Wed, 18 Jul 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी) Updated Wed, 18 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
disaster in yamunotri dham due to excess rain in yamuna
सोमवार रात यमुनोत्री क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई

सोमवार की देर रात को उद्गम क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से यमुना नदी में उफान आ गया। जिससे यमुनोत्री धाम और जानकीचट्टी के तटवर्ती हिस्सों में कटाव से भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


यमुनोत्री में दो धर्मशाला, गर्म कुंड, मंदिर समिति की रसोई और पांच दुकानें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाली आसीसी पुलिया यमुना के उफान में बह गई। राम मंदिर के पास जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब तीस मीटर हिस्सा ढह गया। जानकीचट्टी में तटवर्ती हिस्से में करीब एक दर्जन कच्ची दुकानें यमुना के उफान में भरभरा कर ढह गईं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब ढाई बजे यमुनोत्री क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे यमुना नदी में उफान आ गया। मानसून सीजन में यात्रा धीमी पड़ने के कारण धाम में आठ तीर्थयात्रियों समेत करीब डेढ़ दो सौ लोग ही मौजूद थे। यमुना के उफान के साथ जमीन में कंपन पैदा होने पर लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यमुना नदी से हुए कटाव में कालीकमली धर्मशाला, हनुमान मंदिर धर्मशाला, मंदिर समिति की रसोई एवं कार्यालय तथा पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली की लाईनें क्षतिग्रस्त होने से धाम में अंधेरा पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी से तटवर्ती हिस्सों में हुए कटाव के कारण भूस्खलन सक्रिय होने से राम मंदिर के पास जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब तीस मीटर हिस्सा भरभरा कर ढह गया। यहां पैदल आवाजाही लायक रास्ता भी नहीं बचा है। नीचे यमुनोत्री धाम के अंतिम सड़क पड़ाव जानकीचट्टी में भी यमुना नदी के कटाव से तटवर्ती हिस्सों में बनी करीब एक दर्जन कच्ची दुकानें तबाह हो गई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम क्षति के आंकलन में जुटी है। 

आजकल  यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे हैं कम तीर्थयात्री

disaster in yamunotri dham due to excess rain in yamuna
मंदिर को जोड़ने वाली आसीसी पुलिया यमुना के उफान में बह गई। - फोटो : amar ujala
मानसून सीजन के चलते आजकल कम तीर्थयात्री ही यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे हैं। सोमवार को राजस्थान के आठ तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंचे थे। यहां देर होने पर वे रात को यमुनोत्री स्थित यमुना आश्रम में ही ठहरे थे।

सोमवार की देर रात को धाम में आई आपदा से ये तीर्थयात्री काफी भयभीत हो गए। मंगलवार तड़के ही इन्होंने नीचे आने का फैसला किया। जानकीचट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह ने बताया कि राम मंदिर के पास पैदल रास्ता तबाह होने के कारण यह यात्री नीचे नहीं आ पा रहे थे।

एसडीआरएफ एवं पुलिस के विशन सिंह, हर्षवर्द्धन कंडारी, मोहन सिंह, गौतम, तरुण एवं दीपक आदि जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर इन यात्रियों समेत यमुनोत्री से लौटे दो दर्जन लोगों को सुरक्षित जानकीचट्टी तक पहुंचाया। 
 

मौके पर पहुंचकर डीएम ने संभाला मोर्चा 

disaster in yamunotri dham due to excess rain in yamuna
तटवर्ती हिस्सों में बनी करीब एक दर्जन कच्ची दुकानें तबाह हो गई

यमुनोत्री धाम में अतिवृष्टि से मची तबाही की सूचना मिलते ही डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता यमुनोत्री धाम तक रास्ता बहाल करने की है। उरेडा को यमुनोत्री पैदलमार्ग पर सोलर लाईटें लगाने के निर्देश दिए।

ऊर्जा निगम को जल्द से जल्द यमुनोत्री धाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर कार्य कर जल्द से जल्द आपदा में क्षतिग्रस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। इस मौके पर एसपी ददनपाल, लोनिवि के एसई अशोक कुमार, एडीएम पीएल शाह, प्रभारी अधिकारी अनुराग आर्य, ऊर्जा निगम के ईई गौरव सकलानी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद डीएम संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर तत्काल यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने जानकीचट्टी पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही क्षेत्र की जनता से आपदा से उत्पन्न स्थितियों से निपटने में सहयोग की अपील की। यहां से राम मंदिर होते हुए वे क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते वाले स्थान पर पहुंचे। यहां से आगे जाने का रास्ता तबाह होने के बावजूद डीएम पहाड़ी के रास्ते चढ़कर यमुनोत्री धाम गए हैं। समाचार लिखे जाने तक डीएम, एसपी एवं अन्य अधिकारी यमुनोत्री से लौटे नहीं हैं। 

तीर्थ पुरोहितों ने की शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग 

disaster in yamunotri dham due to excess rain in yamuna
नदियों का जलस्तर बढ़ा

जिला मुख्यालय पर बैठकर ही यमुनोत्री धाम में सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखने का वीडियो मॉनीटरिंग सिस्टम भी ऐन मौके पर जवाब दे गया। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तक यमुनोत्री मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से मौके का वीडियो इस सिस्टम पर रिकार्ड हुआ। जिसमें यमुनोत्री में मूसलाधार बारिश होती दिख रही है।

इस दौरान संभवत: यमुना से हुए कटाव के कारण यह कैमरा टूटकर गिर गया। इसके बाद की कोई घटना इस सिस्टम में रिकार्ड नहीं हुई। यमुनोत्री में लगे दूसरे कैमरे और रास्ते में लगे छह अन्य कैमरे भी विद्युत आपूर्ति ठप होने पर बंद पड़ गए। बता दें कि हाल ही में स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस योजना के तहत प्रशासन ने यमुनोत्री धाम और पैदल रास्ते में करीब 72 लाख रुपये लागत से वीडियो मॉनीटरिंग सिस्टम लगाकर जिला मुख्यालय एवं बड़कोट में बैठकर ही धाम के हालात पर नजर रखने की व्यवस्था की थी। 

यमुनोत्री धाम में तबाही की सूचना मिलते ही यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, सचिव कृतेश्वर उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल आदि तीर्थ पुरोहित मंगलवार तड़के ही यमुनोत्री पहुंचे। राम मंदिर वाले हिस्से में पैदल रास्ता तबाह होने पर वे खड़ी पहाड़ी से हाथों और घुटनों के बल चढ़कर आगे बढ़े। उन्होंने यमुनोत्री धाम में तबाही का जायजा लेकर प्रशासन को इसकी जानकारी दी और शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed