फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster affected people are waiting for displacement

Dehradun News: दो साल से जाखन के आपदा प्रभावितों को विस्थापन का इंतजार

Mon, 09 Jun 2025 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Disaster affected people are waiting for displacement
मद्रसू ग्राम पंचायत के जाखन में प्राकृतिक आपदा के कारण बेघर हुए परिवारों का दो साल बाद भी विस्थापन नहीं हो पाया है। प्रशासन ने प्रभावितों को ग्राम पंचायत रुद्रपुर के खाली पड़े एक मैदान में बसाने की तैयारी शुरू की थी, लेकिन वहां के ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय के स्टे आर्डर से रोक दिया था। तब से अब तक यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन


अगस्त 2023 में जाखन में प्राकृतिक आपदा के कारण घर-मकान, सड़कें व कृषि भूमि को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। इसके बाद भू-वैज्ञानिकों की टीम ने क्षेत्र को भूस्खलन जोन घोषित करते हुए यहां निवास करने वाले 19 परिवारों का विस्थापन किसी दूसरे स्थान पर किए जाने की रिपोर्ट सौंपी थी। प्रशासन ने बिना देरी किए प्रभावित परिवारों को रुद्रपुर ग्राम पंचायत के एक खाली पड़े मैदान में बसाने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों व स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए उच्च न्यायालय की शरण ली थी। उनका कहना था कि प्रभावित 19 परिवारों में से कई परिवारों के घर-मकान व कृषि भूमि पहले से ही दूसरे स्थानों पर स्थित हैं। इसके अलावा जिस मैदान को विस्थापन के लिए चिह्नित किया गया है, वह खेलकूद व शादी-विवाह आदि संपन्न कराने में काम आता है। ग्रामीणों की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने प्रशासन की तैयारी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

प्रभावित गांव के प्रशासक अमित तोमर, उप प्रधान पिंकी देवी का कहना है कि हाईकोर्ट में प्रशासन को मामले की पैरवी करनी है। हम अभी प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में विस्थापन होना उनके लिए अधिक सुविधाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट में 25 जून को सुनवाई होनी है। सुनवाई व कोर्ट के दिशा-निर्देशन में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed