फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disabled people will sit at CM and ministers' residence

16 सूत्री मांगों को लेकर सीएम और मंत्रियों के आवास पर धरना देंगे दिव्यांगजन

Sat, 13 Feb 2021 02:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Disabled people will sit at CM and ministers' residence
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

16 सूत्री मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए दिव्यांगजन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। दिव्यांगजनों ने मार्च और अप्रैल में 15-15 दिन के अंतराल में धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत थपलियाल ने कहा कि दिव्यांगों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे गुस्साए दिव्यांगजनों से आंदोलन की रणनीति बनाई है। बताया कि मार्च में प्रदेशभर के दिव्यांगजन समाज कल्याण मंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जबकि, 15 दिन बाद शहरी विकास मंत्री के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दिव्यांग मुख्यमंत्री के आवास के बाहर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


थपलियाल ने बताया कि 20 फरवरी को दून की जैन धर्मशाला में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। उधर, यूनिवर्सल कार्ड बनवाने में भी दिव्यांगजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भी आयुक्त दिव्यांगजन से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed