फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Directorate did not receive report of PTA teachers working in non-government schools Uttarakhand News

उत्तराखंड: अशासकीय स्कूलों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों की निदेशालय को नहीं मिली रिपोर्ट, तीन दिन का दिया था समय

Fri, 16 May 2025 12:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 May 2025 12:45 PM IST
सार

पीटीए शिक्षकों का कहना है कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। विद्यालयों में वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें मानदेय से वंचित रखा गया है।

विज्ञापन
Directorate did not receive report of PTA teachers working in non-government schools Uttarakhand News
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षक मानदेय की परिधि में लाने की मांग के लिए आंदोलनरत हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ से तीन दिन के भीतर इन शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन जिलों से रिपोर्ट नहीं मिली। वहीं, कुछ जिलों ने योग्यता न रखते वालों के प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिए।

विज्ञापन

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों का कहना है कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। विद्यालयों में वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें मानदेय से वंचित रखा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने कट ऑफ डेट 30 जून 2016 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सभी सीईओ से रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Pushkar Singh Dhami:  घूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी क्लीन अप करप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने कहा, स्कूलों में स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनात पीटीए शिक्षकों का नाम, नियमावली के अनुसार शैक्षिक योग्यता, कब से तैनात हैं व इन्हें अब तक मानदेय की परिधि में न लाने की वजह तय प्रारूप पर दी जाए, लेकिन अधिकतर जिलों ने अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed