फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Direct recruitment engineers happy with seniority list but JE unhappy UPCL released seniority list Uttarakhand

Uttarakhand News: वरिष्ठता सूची से सीधी भर्ती के इंजीनियर खुश पर जेई नाराज, 19 साल से चल रही थी लड़ाई

Thu, 05 Jun 2025 08:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

यूपीसीएल ने हाईकोर्ट के आदेश व समिति की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठता सूची जारी की है। 93 जेई और सीधी भर्ती के इंजीनियरों को वरिष्ठता सूची में स्थान मिला है।

विज्ञापन
Direct recruitment engineers happy with seniority list but JE unhappy UPCL released seniority list Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 19 साल से चल रही सीधी भर्ती और पदोन्नति के इंजीनियरों की लड़ाई के बाद बुधवार को 2008-09 की वरिष्ठता सूची जारी कर दी। इस पर सीधी भर्ती के इंजीनियर तो खुश हैं लेकिन पदोन्नति के इंजीनियर नाराज हैं। उन्होंने मामले में कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

यूपीसीएल प्रबंधन ने बुधवार को तीन वरिष्ठता सूची पर निर्णय लिया। पहली 2006-07 में कोई पदोन्नति या भर्ती न होने के कारण वरिष्ठता सूची को शून्य घोषित किया गया। दूसरी 2007-08 की वरिष्ठता सूची जारी की गई, जिनके पहले से ही प्रमोशन हो चुके थे। तीसरी और सबसे विवाद का कारण बनी 2008-09 की वरिष्ठता सूची जारी की गई। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के पूर्व के आदेशों और शासन स्तर पर बनी समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह वरिष्ठता सूची जारी की गई है।

विज्ञापन


अभी भी कुछ मामले हाईकोर्ट में चल रहे हैं, जिन पर आने वाले आदेशों के अधीन ही यह सूची मान्य होगी। फिलहाल इस वरिष्ठता सूची में पदोन्नति और सीधी भर्ती के मिलाकर 93 इंजीनियरों को स्थान दिया गया है। अब इस सूची के हिसाब से डीपीसी होगी और ये एई अधिशासी अभियंता बन जाएंगे। आपको बता दें कि 19 साल से इस वरिष्ठता के निर्धारण को लेकर सीधी भर्ती और पदोन्नत इंजीनियरों के बीच लड़ाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीजेई नाराज, कहा-भर्ती से दो साल पहले कैसे दे दी वरिष्ठता

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने इस वरिष्ठता सूची पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि उनके साथ जो पदोन्नति के बाद 2008 में सहायक अभियंता बन गए थे, सूची में उनके बीच में ही 2010 में सीधी भर्ती से आए सहायक अभियंताओं को शामिल कर दिया गया है। एसोसिएशन के केंद्रीय उप महासचिव जगपाल सिंह ने कहा कि जो एई 2010 में भर्ती हुआ, उसे भर्ती से दो साल पहले 2008 में कैसे वरिष्ठता दी जा सकती है। एसोसिएशन ने इस सूची को गलत करार देते हुए इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: 10 वर्ष में पहली बार जून का पहला सप्ताह हुआ इतना ठंडा, सता रही दिसंबर जैसी ठंड

सीधी भर्ती के एई खुश, कहा-जल्द हो डीपीसी व पदोन्नति

यूपीसीएल में सीधी भर्ती के सहायक अभियंता इस वरिष्ठता सूची से खुश हैं। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने कहा कि यूपीसीएल प्रबंधन और शासन ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर यह वरिष्ठता सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि इस पर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। 2010 में भर्ती एई की विज्ञप्ति व चयन की प्रक्रिया फरवरी 2008 से शुरू हो गई थी। लिहाजा, नियमों के हिसाब से उनकी वरिष्ठता सही आंकी गई है। उन्होंने यूपीसीएल प्रबंधन से जल्द डीपीसी व पदोन्नति की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed