{"_id":"5a49bc294f1c1b0b788b5dab","slug":"direct-flights-from-dehradun-airport-to-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर यात्रियों को तोहफा, देहरादून एयरपोर्ट से अब यहां के लिए सीधे मिलेगी फ्लाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर यात्रियों को तोहफा, देहरादून एयरपोर्ट से अब यहां के लिए सीधे मिलेगी फ्लाइट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइट
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इंडिगो एयरलाइंस ने विमान से सफर करने वाले यात्रियों को नये साल का तोहफा दिया है। जानिए क्या है यह तोहफा...
विज्ञापन
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने बंगलूरू और लखनऊ शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। विमानन कंपनियों को पहले दिन अच्छी खासी हवाई यात्रियों की संख्या मिलने से उत्साह रहा। दोनों शहरों के लिए विमान शेड्यूल के अनुसार ही उड़ते उतरते नजर आए।
लखनऊ से उड़कर दो बजकर 15 मिनट पर 163 हवाई यात्रियों को लेकर विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा और 165 यात्रियों के साथ दो बजकर 52 मिनट पर वापस उड़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य के पर्यटन को भी मिलेगा फायदा
फ्लाइट
- फोटो : File Photo
इसी तरह से बंगलूरू से उड़ा विमान चार बजकर आठ मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान से 161 हवाई यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे और चार बजकर 46 मिनट पर विमान 180 यात्रियों को लेकर वापस चला गया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दो हवाई सेवा शुरू होने से अब कुल उड़ानों की संख्या 22 पहुंच गई है। देहरादून से बंगलूरू जाने वाले हवाई यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए हवाई सेवा को शुरू किया गया है।
हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य के पर्यटन को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। फ्लाइट में इजाफा होने से टूरिस्ट भी अधिक संख्या में उत्तराखंड आएंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से बंगलुरू और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। हवाई यात्रियों को इन शहरों के लिए सीधी सेवा मिल जाएगी।