फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dinesh dhanai become garhwal mandal vikas nigam president.

राज्यसभा चुनाव: बगावती तेवरों ने दिलाई मलाईदार कुर्सी

Wed, 01 Jun 2016 05:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jun 2016 05:29 AM IST
विज्ञापन
dinesh dhanai become garhwal mandal vikas nigam president.
दिनेश धनै - फोटो : file photo

राज्यसभा की दावेदारी का हौव्वा दिखाकर पीडीएफ कोटे के मंत्री दिनेश धनै ने सरकार को भरपूर कैश किया। कल तक नामांकन फॉर्म लिए घूम रहे धनै आज सरेंडर हो गए। उनकी इस कुर्बानी के एवज में उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम लि. का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मलाईदार कुर्सी के लिए तमाम लोग लगे थे, लेकिन आखिरकार बाजी धनै के हाथ लगी। वहीं बसपा विधायकों को भी लाल बत्ती से नवाजा गया है। साथ ही कांग्रेस के कुछ विधायकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


इन्हें भी मिला लाभ
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक उपाध्यक्ष विधानसभा अनुसूया प्रसाद मैखुरी को अध्यक्ष गैरसैंण विकास परिषद और कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै को निदेशक एवं अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल विकास निगम लि. देहरादून का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही सदस्य विधानसभा नवप्रभात को अध्यक्ष राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद, गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, मयूख महर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग और अध्यक्ष सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद, राजेंद्र सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति व अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जिला योजना अनुश्रवण एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा आपदा पुनर्निर्माण एवं अनुश्रवण समिति का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में विधानसभा सदस्य नारायण राम आर्य को उत्तराखंड समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति एवं एससीएसपी तथा टीएसपी अधिनियम अनुपालन व अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बसपा विधायक हरिदास को अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड एवं अध्यक्ष, हरिद्वार/ रुड़की विकास प्राधिकरण और सरबत करीम अंसारी को अध्यक्ष उत्तराखंड आवास विकास परिषद तथा आवास निधि एवं अध्यक्ष गन्ना एवं चीनी विकास बोर्ड का दायित्व दिया गया है। सुंदरलाल मंद्रवाल को सलाहकार, समाज कल्याण (मा.मुख्यमंत्री) एवं सलाहकार समाज कल्याण व राज्य संपत्ति विभाग एवं ममता राकेश को अध्यक्ष राज्य महिला सशक्तीकरण परिषद का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed