फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dinesh dhanai became proposer of pradeep tamta.

राज्यसभा चुनाव: दावेदारों ने ऐसी मारी पलटी सब रह गए दंग

Wed, 01 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
dinesh dhanai became proposer of pradeep tamta.
दिनेश धनै प्रदीप टम्टा के प्रस्तावक बन गए। - फोटो : अमरउजाला

राजनीति भी अजब गजब खेल दिखाती है। कौन, कब और कहां क्या कलाबाजी दिखा दे, कुछ पता नहीं। दो दिन पूर्व जो मंत्री या नेता राज्यसभा टिकट को लेकर खुले तौर पर या फिर दबी जुबान में दावेदारी कर रहे थे। मुख्यमंत्री और सरकार पर अपरोक्ष रूप से दबाव बना रहे थे, उन्होंने ऐसा यू टर्न मारा कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा राजनीतिक विश्लेषक भी भौचक्के रह गए।

विज्ञापन


धनै की गुलाटी ने किया दंग
चौंकाने वाली बात रही कि सरकार को समर्थन दे रहे मुख्य घटक पीडीएफ के नेता और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै जो एक दिन पूर्व तमाम कयासों को दरकिनार कर नामांकन करने का दावा कर रहे थे, उन्होंने ऐसी गुलाटी मारी कि सब दंग रह गए।
विज्ञापन


बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने की बात कहने वाले पर्यटन मंत्री धनै कांग्रेस प्रत्याशी के प्रस्तावक की भूमिका में नजर आए।

यशपाल भी बने प्रस्तावक
यही स्थिति कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की रही। वैसे तो मंत्री यशपाल आर्य ने खुलकर प्रत्याशी बनाए जाने का दावा तो नहीं किया, लेकिन उनका नाम भी चर्चाओं में रहा। इस संबंध में उन्होंने खबरों में भी सुर्खियां बटोरीं। आखिरकार मंत्री यशपाल आर्य ने भी प्रस्ताव की भूमिका अदा की। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै के यू टर्न लेने को लेकर नामांकन के दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों, विधानसभा अफसरों और कर्मचारियों में कानाफूसी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed