फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dimple yadav will active in uttarakhand.

अखिलेश यादव की बीवी डिंपल होगी CM पद की दावेदार!

Thu, 09 Jul 2015 03:55 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jul 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
dimple yadav will active in uttarakhand.

उत्तराखंड में सपा ने एक नया दाव चला है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की प्रदेश इकाई यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उत्तराखंड के सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहती है।

विज्ञापन


वहीं कुमाऊं मंडल में प्रभाव बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को पार्टी की ओर से आगे करना चाहती है। तर्क है कि एक तो सांसद डिंपल यादव का मायका गढ़वाल मंडल में है दूसरी वह महिला हैं।
विज्ञापन


वहीं रोहित शेखर को यूपी में मिली लालबत्ती का फायदा कुमाऊं में मिल सकता है। इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभार सौंपने का अनुरोध

dimple yadav will active in uttarakhand.

प्रदेश सपा ने मुलायम को पत्र भेजकर सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया है। इस प्रस्ताव की पैरवी यूपी और उत्तराखंड के पुराने सपाई भी कर रहे हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि रोहित शेखर को यूपी में परिवहन निगम में सदस्य बनाने का फायदा एनडी तिवारी के प्रभाव वाले कुमाऊं मंडल में मिल सकता है।

इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया गया है। निर्णय उनको लेना है। सांसद डिंपल यादव के यहां आने से बड़े पैमाने पर महिलाओं का समर्थन मिलेगा। पार्टी को अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता संख्या बढ़ने का भी फायदा मिलेगा।
- एसएन सचान, सपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed