फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DIG Kewal khurana shocked after raid for check Traffic police system in dehradun

...यहां तो 12 बजे ही हो जाता है ट्रैफिक पुलिस का लंच, डीआईजी के औचक निरीक्षण में खुली पोल

Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
DIG Kewal khurana shocked after raid for check Traffic police system in dehradun
देहरादून में ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी (यातायात) केवल खुराना के औचक निरीक्षण में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई। चौराहों पर ट्रैफिक कर्मचारियों के न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एसपी ट्रैफिक से सवाल किया कि शहर में कहां तैनात है 300 यातायात पुलिसकर्मी।

विज्ञापन


क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें का लंच दोपहर 12 बजे ही हो जाता है? उन्होंने निर्देश दिए कि जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारी सड़कों पर उतरकर चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


देहरादून, मसूरी, नैनीताल और चारधाम यात्रा मार्ग पर कई दिन से लग रहे जाम से पुलिस से लेकर शासन तक में हलचल है। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार और ट्रैफिक निदेशालय के डीआईजी केवल खुराना कंट्रोल रूम के लिंक के माध्यम से यातायात व्यवस्था का अवलोकन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डीआईजी यातायात केवल खुराना शहर के चौराहों का औचक निरीक्षण करने निकले। लेकिन, पुलिस मुख्यालय से दिलाराम चौक तक सड़क पर उन्हें कहीं कोई यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। एक चौराहे पर सिपाही मिला लेकिन, वह भी छांव में मोबाइल पर उंगली चला रहा था। इतना ही नहीं सिटी पेट्रोल यूनिट भी कहीं नजर नहीं आई। 

डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) यातायात प्रकाश चंद आर्य से इस संबंध में मोबाइल पर बात कर नाराजगी जताई। इस पर एसपी का जवाब था कि उन्हें कोई गलत जानकारी दे रहा है। नाराज डीआईजी ने कहा, यह किसी की सूचना नहीं है वे खुद निरीक्षण करके लौटे हैं। शहर में ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू के 300 जवान कहां हैं। किसी चौराहे पर नजर क्यों नहीं आ रहे हैं। सवाल किया कि क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी 12 बजे ही लंच पर चले जाते हैं।

जबकि इस समय यात्रा का पीक सीजन चल रहा है। अधिकारी आफिसों की बजाय सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को नियमित रुप से चलाने का प्रयास करें। यह कहकर कोई अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता कि इस बार पयर्टकों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा है। जितना संभव है उतना तो पुलिस अपना दायित्व निभाएं। निरीक्षण के बाद मुख्यालय पहुंचे डीआईजी ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कु मार को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed