{"_id":"593c4c194f1c1bbf4e8b4913","slug":"different-story-of-two-brothers-in-indian-military-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म में 20 मिनट और अफसर बनने में एक साल का अंतर, पढ़िए इन दो जांबाज भाईयों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म में 20 मिनट और अफसर बनने में एक साल का अंतर, पढ़िए इन दो जांबाज भाईयों की कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
इन दो जुड़वा भाईयों की कहानी सुनकर आप भी गर्व करेंगे। जन्म में केवल बीस मिनट का अंतर है लेकिन दोनों का सपना एक ही था जो उन्होंने ऐसे पूरा कर दिखाया।
विज्ञापन
टिहरी के नैथानी परिवार का जुड़वा छोटा बेटा सौरव सालभर इंतजार के बाद शनिवार को सेना में अफसर बन गया। आईएमए की पासिंग आउट परेड में छोटे भाई ने सीनियर बड़े भाई को सैल्यूट किया। पूरा माहौल देखकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मूलरूप से टिहरी के भट्टी ग्या गांव निवासी सूबेदार जयपाल सिंह रिटायर्ड के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया। उनका जुड़वा दूसरा बेटा सौरव सिंह भी आईएमए से पासआउट होकर अफसर बन गया।
विज्ञापन
गत वर्ष जुड़वा बड़ा बेटा गौरव सिंह आईएमए से पासआउट हुआ था। पिता ने बताया कि दोनों बेटों के जन्म में महज 20 मिनट का अंतर है। दोनों की शिक्षा एक साथ हुई लेकिन एक बेटा आईएमए में एंट्री नहीं पा सका।
एक साल देरी से एंट्री मिली। गत वर्ष गौरव पासआउट हो गया। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि उनके दोनों बच्चे अफसर हैं।