{"_id":"6984a363109b827bb6022d75","slug":"diets-will-be-developed-as-centers-of-academic-excellence-dehradun-news-c-5-drn1043-894748-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डायट होंगे अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डायट होंगे अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित
विज्ञापन
- एससीईआरटी में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कहना है निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल का। उन्होंने यह बात एससीईआरटी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कही।
एससीईआरटी और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य डायटों को उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करना है। अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी ने कहा, प्रतिभागी अब एक स्पष्ट और साझा विजन के साथ डायटों को विकसित करने के लिए ठोस एक्शन प्लान पर कार्य करें। कार्यशाला में स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की निदेशक सोनाक्षी अग्रवाल, फाउंडेशन के प्रमुख एंटनी नेलिसेरी, विशेषज्ञ डॉ. सुबीर शुक्ला, निरूपमा शर्मा, डॉ. केएन. बिजल्वाण, डॉ. अजय कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।