{"_id":"61aa780d153e1a5030279c7d","slug":"didn-t-get-even-a-day-s-time-for-maths-paper-city-news-drn397795351","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के पेपर के लिए एक दिन का भी नहीं मिला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के पेपर के लिए एक दिन का भी नहीं मिला समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के छात्रों की टर्म-1 की परीक्षा चल रही है। 30 नवंबर से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में अभी तक छात्रों को एक दिन का भी गेप नहीं मिला है। आज यानी चार दिसंबर को गणित का पेपर होना है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के लिए तैयारी करने का एक दिन का भी समय नहीं मिला है। जबकि कम्प्यूटर की परीक्षा के लिए छात्रों को तीन दिन का समय मिल रहा है।
बोर्ड की ओर से पेपर के लिए जारी टाइम टेबल के अनुसार चार दिसंबर को गणित की परीक्षा है। इससे पहले तीन दिसंबर यानी शुक्रवार को छात्रों ने होम साइंस की परीक्षा दी। अभिभावकों का कहना है कि टाइम टेबल बनाते हुए बोर्ड की ओर से विषयों का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके चलते गणित जैसे कठिन विषय के लिए बच्चों को एक दिन का भी समय नहीं मिला और कम्प्यूटर की परीक्षा के लिए बच्चों को तीन दिन का समय मिल रहा है। बंजारावाला निवासी अनीता बिष्ट ने कहा कि बच्चे पहले बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम एक दिन का समय देना चाहिए। लेकिन गणित जैसे विषय के लिए बच्चों को एक दिन का भी समय नहीं दिया गया। ऐसे ही राजपुर रोड निवासी रमेश गुप्ता ने कहा कि टाइम टेबल जल्द बाजी में बनाया गया है।